फिल्म 'द केरल स्टोरी' रिलीज से पहले ही चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर सियासी गलियारों में भी तीखी बहस शुरू हो गई हैं। बता दें कि फिल्म मेकर्स के अनुसार सुदीप्तो सेन द्वारा लिखित व निर्देशित 'द केरल स्टोरी' केरल में कथित रूप से लापता हुईं 32 हजार महिलाओं के पीछे की घटनाओं का खुलासा करती है। फिल्म में दावा किया गया है कि इन लापता महिलाओं को कट्टरपंथी बनाकर भारत और दुनिया के तमाम आतंकी मिशनों में तैनात किया गया। वहीं, तमाम लोग और राजनीतिक दल फिल्म में दिखाए जा रहे इन आंकड़ों पर सवाल उठा रहे हैं। अब हाल ही में एक्टर और वकील सी शुक्कुर ने फिल्म में किए गए दावे को खारिज किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने सबूत देने वाले को ईनाम की पेशकश भी की है।
The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' पर वकील शुक्कुर का गुस्सा फूटा, आंकड़ों के मांगे सबूत और इनाम की भी की पेशकश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने राज्य में अपने तथ्यात्मक आधार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मुद्दे पर एक राजनीतिक बहस छेड़ दी है। इस बीच मुस्लिम वकील और अभिनेता सी शुक्कुर ने भी फिल्म के आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं। शुक्कुर ने का कहना है कि अगर कोई यह साबित कर दे कि 32 महिलाएं भी धर्म परिवर्तन के बाद आतंकी संगठन आईएस (IS) में शामिल हुईं तो वह 11 लाख रुपये ईनाम देंगे।
सी शुक्कुर ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा है, 'मैं उन लोगों को 11 लाख रुपये दूंगा, जो उन महिलाओं के नाम और पते मुझे देंगे, जिन्हें केरल के मुस्लिम युवाओं द्वारा इस्लाम कुबूल कराकर इस्लामिक स्टेट की सदस्य बनाया गया था। किसी को 32,000 महिलाओं के लिए सबूत पेश करने की जरूरत नहीं है, सिर्फ 32 ही काफी हैं।' साथ ही, उन्होंने कहा कि केरल से ऐसा एक ही मामला सामने आया है, जिसमें तीन महिलाओं ने दो भाइयों से शादी की और मुस्लिम समुदाय के बाहर से आईएसआईएस में शामिल हो गईं।'
Manna Dey: मन्ना डे की गायकी और कठिन गानों के मोहम्मद रफी भी थे कायल, इस वजह से एक बार जेल जाने की आई थी नौबत
शुक्कुर ने अपने पोस्ट में कहा, 'लव जिहाद मामले के बारे में बिना किसी सबूत के एक समुदाय और एक राज्य को दोष देना बंद कर देना चाहिए। इसे उच्च न्यायालय ने भी खारिज कर दिया था।' बता दें कि सी शुक्कुर को कुंचको बोबन अभिनीत फिल्म 'नना थान केस कोडू' (फिर मुझ पर मुकदमा करो) में एक वकील का किरदार अदा करने के लिए जाना जाता है। शुक्कुर ने स्पेशल मैरिज एक्ट के (एसएमए) के तहत अपनी पत्नी से पुनर्विवाह भी किया है, जिसके बाद इनके नाम की काफी चर्चा होने लगी थी।
Madhoo: मणि सर से मिलने गई थी, वहां मेरे बालों में चोटी लगी, कुछ पढ़ने को मिला, और मैं बन गई ‘रोजा’ की हीरोइन
फिल्म 'द करेल स्टोरी' की बात करें तो यह फिल्म 5 मई 2023 को रिलीज हो रही है। इसमें अदा शर्मा लीड रोल अदा करती दिखेंगी। फिल्म में योगिता बिहाणी, सोनिया बलानी और सिद्धि इदनानी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। डायरेक्टर सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह हैं।
Bollywood: पर्दे पर साथ नजर आई इन पिता पुत्र की जोड़ी, साथ काम कर इंडस्ट्री में मचाया गदर