फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vipul Shah: खिलाड़ी कुमार संग काम क्यों नहीं कर रहे विपुल शाह? मतभेद की अफवाहों के बीच निर्माता ने दिया जवाब

Mon, 19 Jun 2023 01:28 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 19 Jun 2023 01:28 PM IST
विज्ञापन
The Kerala Story producer Vipul Shah reveals why he stopped working with Akshay Kumar said no hard feelings
विपुल शाह, अक्षय कुमार - फोटो : social media

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता विपुल शाह का नाम पिछले दो महीनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है। वजह निर्माता द्वारा निर्मित की गई विवादास्पद फिल्म 'द केरल स्टोरी' है। अदा शर्मा स्टारर और सुदीप्तो सेन निर्देशित इस फिल्म को लेकर देशभर में विवाद हुआ था, हालांकि 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन आज जिस वजह से हम विपुल शाह की चर्चा कर रहे हैं, वह निर्माता और अक्षय कुमार का रिश्ता है। विपुल शाह ने हाल ही में अक्षय कुमार के साथ लंबे समय से काम न करने पर खुलकर बात की है और बताया है कि क्या दोनों के बीच कोई मतभेद है नहीं।  

The Kerala Story producer Vipul Shah reveals why he stopped working with Akshay Kumar said no hard feelings
विपुल शाह, अक्षय कुमार - फोटो : social media

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और फिल्म निर्माता विपुल शाह ने पहले एक साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम' और 'नमस्ते लंदन' जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, अब लंबे समय से दोनों ने साथ काम नहीं किया है। इसी के बारे में बात करते हुए, निर्देशक और निर्माता विपुल शाह ने कहा कि जैसे उन्हें अक्षय के साथ काम करने में मजा आया, वैसे ही वह अन्य लोगों के साथ भी काम करना चाहते थे।
Nawazuddin Siddiqui: 25 साल छोटी अवनीत संग रोमांस करने का नवाज ने किया बचाव, SRK का नाम लेकर कह दी बड़ी बात

The Kerala Story producer Vipul Shah reveals why he stopped working with Akshay Kumar said no hard feelings
विपुल शाह - फोटो : अमर उजाला

विपुल शाह ने एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए कहा, 'जब मैं अब पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे लगता है कि वह बहुत लंबा दौर था, जब हमने लगातार साथ में बिना रुके काम किया था। तब मुझे एहसास हुआ कि मुझे दूसरे अभिनेताओं के साथ भी काम करने की जरूरत है और यह होगा। अक्षय और मेरे दोनों के लिए एक अच्छा विचार होगा। तभी मैंने और अभिनेताओं के साथ काम करना शुरू किया। अक्षय के साथ काम करना दूसरे नेचर की तरह हो गया। इसलिए, हर बार जब मैं कुछ लिख रहा होता था या किसी विषय के बारे में सोच रहा होता था, तो मेरे लिए उसके बारे में सोचना स्वाभाविक बात थी। मैंने अक्षय की शैली को ध्यान में रखते हुए अपने किरदारों को लिखना शुरू कर दिया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kerala Story producer Vipul Shah reveals why he stopped working with Akshay Kumar said no hard feelings
विपुल शाह - फोटो : अमर उजाला

विपुल शाह ने यह भी कहा कि वह भविष्य में भी अक्षय के साथ फिर से काम करने के लिए तैयार हैं। वह बोले, 'हम दोनों व्यस्त हैं और जब भी अवसर मिलता है, मैं सभी को आश्वस्त कर सकता हूं कि हम एक साथ काम करेंगे। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है.. मैं किसी से नहीं लड़ता। मैं बहुत शांतिप्रिय और खुशमिजाज इंसान हूं। मेरे पूरे करियर में कभी कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ।' अपनी बतों के जरिए अक्षय कुमार ने साफ कर दिया कि अक्षय कुमार और उनके बीच सब कुछ ठीक है और उनके बीच कभी कोई मतभेद नहीं हुआ।

विज्ञापन
The Kerala Story producer Vipul Shah reveals why he stopped working with Akshay Kumar said no hard feelings
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विपुल शाह के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'द केरल स्टोरी' रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही अक्षय कुमार के काम की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार इमरान हाशमी के साथ 'सेल्फी' में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। अक्षय कुमार को अगली बार 'ओएमजी 2', 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' और 'हेरा फेरी 3' में देखा जाएगा। 
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: सेट कर लें अपने अलार्म! कल इतने बजे रिलीज होगा आलिया-रणवीर की फिल्म का टीजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed