फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kerala Story Trailer: द केरल स्टोरी का ट्रेलर जारी, सामने आई 'शालिनी' से 'फातिमा' बनीं बच्चियों की कहानी

Wed, 26 Apr 2023 11:41 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 26 Apr 2023 11:41 AM IST
सार


 

विज्ञापन
The Kerala Story Trailer Out: Vipul Amrutlal Shah Sudipto Sen Adah Sharma Aashin A Shah film watch video
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'द केरल स्टोरी' का ट्रेलर जारी हो गया है, जिसे देख आपकी रूह कांप जाएगी। यह केरल में धर्मांतरण कराकर आतंकवाद की आग में झोंकी गई लड़कियों की कहानी को मार्मिक तरीके से पेश किया गया है। ट्रेलर में केरल के हिंदू परिवार की शालिनी उन्नीकृष्णन के फातिमा बनने का दर्दनाक सफर दिखाया गया है और इसके जरिए राज्य के आईएसआईएस कनेक्शन का पर्दाफाश करने की एक शानदार कोशिश की गई है।

The Kerala Story Trailer Out: Vipul Amrutlal Shah Sudipto Sen Adah Sharma Aashin A Shah film watch video
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर की शुरुआत में एक हंसते-खेलते परिवार का दृश्य है, जहां एक मां अपनी बेटी को हाथ से खाना खिलाती है, दुलारती है। परिवार में खुशहाली है। मगर, परिवार की यह खुशहाली अतीत की बात हो चली है और वजह है धर्मांतरण। परिवार की बेटी शालिनी उन्नीकृष्णन को एक दूसरे धार्मिक समुदाय के लोगों ने अपना धर्म कुबूल कराया। शालिनी को फातिमा बनाया गया, उसका निकाह कराया और फिर इसके बाद झोंक दिया आतंकवाद की आग में। यह सिर्फ शालिनी की कहानी नहीं है, बल्कि केरल राज्य की हजारों लड़कियों की कहानी है।
Pooja Hegde: फेलियर पर पूजा हेगड़े का छलका दर्द, बोलीं- कुछ देर आप रो सकते हो

The Kerala Story Trailer Out: Vipul Amrutlal Shah Sudipto Sen Adah Sharma Aashin A Shah film watch video
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर में शालिनी से पूछा जाता है, 'आईएसआईएस कब जॉइन किया?' इस पर जवाब मिलता है, 'आईएसआईएस कब जॉइन किया, ये जानने के लिए क्यों और कैसे जॉइन किया ये जानना ज्यादा जरूरी है।' इसके बाद वह पूरी प्लानिंग दिखाई गई है, जिसके तहत ब्रेनवॉश करके लड़कियों को इस्लाम कुबूल कराया गया। ट्रेलर में 2006 से लेकर 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे वी एस अचुतानंदन के एक कथित बयान का भी हवाला दिया गया है, जिसमें कहा गया कि अगले 20 वर्षों में केरल इस्लामिक स्टेट बन जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kerala Story Trailer Out: Vipul Amrutlal Shah Sudipto Sen Adah Sharma Aashin A Shah film watch video
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

राज्य में धर्मांतरण की कलई खुलती है तो पता चलता है कि यह एक ग्लोबल एजेंडा है। धर्मांतरण सिर्फ हिंदू लड़कियों का ही नहीं, बल्कि ईसाई लड़कियों का भी कराया गया और अंजाम सभी का एक हुआ। अपने घर से भागी ये लड़कियां आतंकवाद की आग में झोंकी गईं। अत्याचार किए गए और फिर रेगिस्तान में दफन होने के लिए मजबूर की गईं।
Nitish Bharadwaj: विदुर के रोल के लिए स्क्रीन टेस्ट देने गए नीतीश ऐसे बने थे कृष्ण, पढ़ें यह दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
The Kerala Story Trailer Out: Vipul Amrutlal Shah Sudipto Sen Adah Sharma Aashin A Shah film watch video
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि यह फिल्म केरल राज्य में कथित रूप से लापता हुई 32 हजार महिलाओं के पीछे की घटनाओं का खुलासा करती है, जो कि केरल को झकझोर कर रख देने वाली कहानियों में से एक है। यह फिल्म 5 मई को रिलीज होगी। इसका निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है और प्रोड्यूस विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। फिल्म में अदा शर्मा लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी।
The Kerala Story Trailer: द केरल स्टोरी का ट्रेलर जारी, सामने आई 'शालिनी' से 'फातिमा' बनीं बच्चियों की कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed