फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीसरे हफ्ते भी 'द लॉयन किंग' की धुआंधार कमाई जारी तो 'हॉब्स एंड शॉ' ने कमाए इतने करोड़

Mon, 05 Aug 2019 03:13 PM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 05 Aug 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
The Lion King Fast & Furious Presents Hobbs & Shaw box office collection
The Lion King and Hobbs & Shaw - फोटो : file photo

हिंदुस्तान में बॉक्स ऑफिस पर जारी हॉलीवुड हंगामे में डिजनी की फिल्म 'द लॉयन किंग' का करिश्मा अब भी बरकरार है। जॉन फैवर्यू निर्देशित प्राइड लैंड्स की इस कहानी ने भारतीय दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म ने अपने तीसरे वीकएंड पर भी भारत में धुआंधार कमाई की है। देश में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में यह फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है।

The Lion King Fast & Furious Presents Hobbs & Shaw box office collection
द लायन किंग - फोटो : सोशल मीडिया

डिजनी की 'लॉयन किंग' को लेकर यह आशंका थी कि इस फिल्म की कमाई तीसरे हफ्ते में गिर सकती है क्योंकि बीते शुक्रवार रिलीज हुई हॉलीवुड एडवेंचर फिल्म 'हॉब्स एंड शॉ' को हिंदी पट्टी में दर्शकों ने खूब पसंद किया है। 

The Lion King Fast & Furious Presents Hobbs & Shaw box office collection
the lion king - फोटो : social media

सारे अनुमानों और आशंकाओं को दरकिनार करते हुए 'द लॉयन किंग' ने तीसरे वीकएंड पर 11 करोड़ 88 लाख रुपये की शानदार कमाई करते हुए फिल्म के भारत में नेट कलेक्शन को 139 करोड़ 20 लाख रुपये तक पहुंचा दिया। फिल्म अब 150 करोड़ रुपये के आंकड़े की तरफ बढ़ चली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Lion King Fast & Furious Presents Hobbs & Shaw box office collection
Fast & Furious Presents Hobbs & Shaw - फोटो : file photo

बीते शुक्रवार को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'हॉब्स एंड शॉ' ने शुक्रवार को 10 करोड़ 86 लाख रुपये की कमाई करने के बाद शनिवार को 11 करोड़ 46 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म ने जहां मुंबई सर्किट के सिनेमाघरों से दो करोड़ रुपये जुटाए वहीं दिल्ली यूपी सर्किट में इस कमाई दो करोड़ पांच लाख रुपये रही। ईस्ट पंजाब सर्किट में फिल्म ने शनिवार को सवा करोड़ रुपये कमाए। 

विज्ञापन
The Lion King Fast & Furious Presents Hobbs & Shaw box office collection
the lion king - फोटो : social media

'द लॉयन किंग' ने रिलीज के तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को एक करोड़ 76 लाख रुपये, शनिवार को चार करोड़ 45 लाख रुपये और शनिवार को छह करोड़ 75 लाख रुपये की जबर्दस्त कमाई की। इस फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं के संस्करण में कुल 165 करोड़ 72 लाख रुपये की टिकट बिक्री की है। इससे निर्माताओं को नेट 139 करोड़ 20 लाख रुपये का फायदा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed