{"_id":"5d3fde468ebc3e6cf35fa510","slug":"christopher-nolan-birthday-he-is-the-scientist-in-film-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#ChristopherNolan: वो पागल डायरेक्टर जिसकी दुनिया ही फिल्में हैं और फिल्में सबकुछ","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
#ChristopherNolan: वो पागल डायरेक्टर जिसकी दुनिया ही फिल्में हैं और फिल्में सबकुछ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 30 Jul 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
क्रिस्टोफर नोलन
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड की 'डनकर्क', 'इंटर्सटेलर' और 'द डार्क नाइट' जैसी मशहूर फिल्में बना चुके डायरेक्टर क्रिस्टफर नोलन अगली फिल्म 'टेनेट' में बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का पहला लुक सामने आ गया है। फोटो में डिंपल कपाड़िया क्रिस्टोफर नोलन के साथ नजर आ रही हैं। आज क्रिस्टफर नोलन का जन्मदिन है। 30 जुलाई को ब्रेंडन और क्रिस्टीना के घर पैदा हुए नोलन ने बचपन में स्टार वॉर्स फिल्म देखी। इसके बाद से ही उनमें फिल्मों का भूत जागा।
2 of 5
क्रिस्टोफर नोलन
- फोटो : Twitter
क्रिस्टोफर की पहली फिल्म थी फॉलोइंग। पैसों की कमी के बीच ये फिल्म बनी। लेकिन जब रिलीज हुई तो लोग हैरान रह गए। हर तरफ क्रिस्टोफर का नाम था। फिल्म की कहानी एक युवा लेखक के जीवन पर आधारित थी, जो कि लंदन में रहता है। वह लोगों का पीछा करता है ताकि वह उनकी जिंदगी को अपने उपन्यास में कैद कर सके लेकिन उसकी यही आदत उसका जूनून बन जाती है और आगे चलकर वह अपने कई सारी मुसीबतें खड़ी कर लेता है।
3 of 5
क्रिस्टोफर नोलन
- फोटो : Twitter
अपनी फिल्मों के लिए मशहूर क्रिस्टोफर को चाय का बहुत शौक है। उनके आस पास हमेशा चाय से भरा फ्लास्क मौजूद रहता है। क्रिस्टोफर के बारे में एक बात और बता दें वह जब भी किसी एक्टर के पास अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर जाते हैं तो इस दौरान वह खुद भी मौजूद रहते हैं ताकि स्क्रिप्ट किसी के हाथ न लग जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द डार्क नाइट राइज
प्रेस्टीज, इंसेप्शन, द डार्क नाइट, इंटरस्टेलर न जाने और कितनी फिल्में हैं जो दर्शकों का दिमाग घुमाने के लिए काफी है। सबसे ज्यादा दमदार थी इंसेप्शन। फिल्म की कहानी कुछ ऐसी थी- एक सपने के अन्दर सपना। सपनों की लेयर्स और फिर उनके मैप्स। उन सपनों में अपना जीवन तलाशता मिस्टर कॉब जिसे ये तक नहीं मालूम था कि वो जो जी रहा है, जीवन है या सपना। फिल्म में Leonardo DiCaprio, TomHardy और Marion Cotillard ने मुख्य भूमिका अदा की थी।
विज्ञापन
5 of 5
क्रिस्टोफर नोलन
- फोटो : Twitter
क्रिस्टोफर नोलन ने 1988 के ग्राफिक नॉवेल 'द जोक' और 1996 की 'द लॉन्ग हैलोवीन' को मिलाकर 'द डार्क नाइट' की कहानी लिखी। पहली बार जोकर का किरदार निभाने वाले हीथ लेजर ने इस किरदार के जरिए एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया। जोकर के किरदार के लिए उन्होंने जितनी मेहनत की शायद कोई और नहीं कर पाता। क्रिस्टोफर अपनी फिल्मों के लिए किस कदर दीवाने हैं ये तो आपने उनकी फिल्मों में देख ही लिया होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।