फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायरेक्टर जॉन ने किया खुलासा, किसी को समझ नहीं आया लेकिन 'द लायन किंग' में ये है एक इकलौता असली सीन

Sun, 28 Jul 2019 03:12 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 28 Jul 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
The Lion King Director Jon Favreau reveal the only real scene in film on twitter
द लायन किंग - फोटो : सोशल मीडिया

'द लायन किंग' के डायरेक्टर ने फिल्म से जुड़ी एक बड़ी बात का खुलासा किया है। दरअसल यह फिल्म एनीमेटिड है लेकिन इस फिल्म में एक सीन ऐसा हो जा एनीमेटिड नहीं बल्कि रियल है।

The Lion King Director Jon Favreau reveal the only real scene in film on twitter
द लॉयन किंग - फोटो : सोशल मीडिया

द लॉयन किंग के डायरेक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के इकलौते 'असली' सीन के बारे में बताया है। बता दें कि यह फिल्म का पहला दृश्य है जिसकी शुरुआत 'द सर्कल ऑफ लाइफ' गाने से होती है।

The Lion King Director Jon Favreau reveal the only real scene in film on twitter
द लायन किंग - फोटो : सोशल मीडिया

अपने पोस्ट में जॉन ने लिखा- यह 'द लायन किंग में इकलौता असली शॉट है। इसमें सीजी कलाकारों और एनिमेटर्स द्वारा बनाए गए 1,490 शॉट्स हैं। अफ्रीका में ली गई यह तस्वीर फिल्म का इकलौता असली शॉट है, यह देखने के लिए कि क्या कोई इसे पहचान पाता है।"



 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Lion King Director Jon Favreau reveal the only real scene in film on twitter
the lion king - फोटो : social media

बता दें कि इस तस्वीर को ऐतिहासिक माना जाता है क्योंकि साल 1994 में आई 'द लायन किंग' के एनिमेटेटेड वर्जन में भी इसे दिखाया गया था। 'द लायन किंग ' के हिंदी वर्जन में किंग मुफासा को शाहरुख खान और सिंबा को उनके बेटे आर्यन खान ने आवाज दी है। 

विज्ञापन
The Lion King Director Jon Favreau reveal the only real scene in film on twitter
'द लॉयन किंग' वॉयस आर्टिस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि दो हजार स्क्रीन्स पर अंग्रेजी के साथ तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज हुई द लॉयन किंग ने रिलीज के पहले ही वीकएंड में 50 करोड़ रुपये का पड़ाव पार करते हुए 54 करोड़ 75 लाख रुपये की नेट कमाई कर ली थी। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 117.16 करोड़ रुपये हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed