फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'टॉप गन' ही नहीं इन 10 वॉर फिल्मों ने भी तोड़ा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, एक्शन देख फैंस हुए थे हैरान

Sat, 20 Jul 2019 01:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 20 Jul 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
Not only tom cruise Top Gun: Maverick these are the Must watch war movies of hollywood
टॉम क्रूज - फोटो : Twitter

आज बात करते हैं दुनियाभर में मशहूर इन 10 फिल्मों की जिसने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था।



'टॉप गन'
करीब 33 साल पहले आई टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन' ने रिलीज होते ही इतिहास रच दिया था। ना सिर्फ कमाई के मामले में बल्कि अमेरिकी फौज के एक 'सीक्रेट मिशन' को भी फिल्म ने पूरा किया था। फिल्म 'टॉप गन' 1983 में कैलिफोर्निया की एक पत्रिका में इसी नाम से छपे एक लेख पर आधारित है। यह लेख अमेरिकी नौसेना के ट्रेनिंग प्रोग्राम 'स्ट्राइक फाइटर टैक्टिस इंस्ट्रक्टर प्रोग्राम' (SFTI) के बारे में था। एसएफटीआई को टॉप गन भी कहा जाता है। इस कार्यक्रम के तहत नौसेना से जुड़े पायलट्स को फाइटर जेट उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है। उस वक्त टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन' देखकर लोगों के बीच सेना में भर्ती होने की ऐसी सनक जगी कि उनकी भर्ती के लिए सिनेमा हॉल के बाहर काउंटर तक खोले गए।

Not only tom cruise Top Gun: Maverick these are the Must watch war movies of hollywood
द हर्ट लॉकर
द हर्ट लॉकर
इस फिल्म की कहानी शुरू होती है 2004 में इराक गए अमेरीकी फौज की एक्स्प्लोसिव ऑर्डिनेंस डिस्पोसल युनिट के तीन सैनिकों की तैनाती से। ये सैनिक इराक में आतंकवदियों द्वारा लगाए बमों को डिस्पोस करते हैं। फिल्म में दिन-रात लड़ाई में जूझते सैनिकों के बीच बदलते रिश्ते दिखाए गए हैं। लड़ाई के मैदान से लौट कर घर आने पर भी युद्धभूमि में जाने की तड़प क्या होती है यह इस फिल्म की थीम है। इस फिल्म की निर्देशन किया था केथरीन बिगेलो ने। फिल्म में जर्मी रेनर, एंथोनी मैकी, गाय पियर्स, डेविड मोर्स, रॉल्फ फिएंस ने काम किया था।
Not only tom cruise Top Gun: Maverick these are the Must watch war movies of hollywood
ब्लैक हॉक डाउन
ब्लैक हॉक डाउन
साल 2001 में रिलीज हुई यह फिल्म पत्रकार मार्क बोडेन की किताब पर आधारित है। 1993 में अमेरिका की स्पेशल फोर्सेज ने सोमालिया के विद्रोही नेता फराह ईदीद को बंदी बना लेता है लेकिन इसके बाद जवाबी कार्रवाई उन पर भारी पड़ती है। दरअसल इस आपरेशन में 18 अमेरिकी सैनिक मारे जाते हैं जबकि 70 घायल हो गए होते हैं। जमीन पर सैनिकों को कम करने के लिए सेना ब्लैक हॉक हेलीकाप्टरों इस्तेमाल करती है। वहां से, अमेरिकी सैनिकों को भारी गोलाबारी का सामना करते हुए अपना संतुलन हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इसी सर्जिकल स्ट्राइक पर ये फिल्म बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Not only tom cruise Top Gun: Maverick these are the Must watch war movies of hollywood
बिहाइंड द एनिमी लाइन्स
बिहाइंड द एनिमी लाइन्स
साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी में दो पायलट एक देश के चक्कर काटते हैं। सूचना के मुताबिक देश में आर्मी नरसंहार कर रही होती है। ये पायलट ऊपर से फोटो खींच रहे थे तभी उन पर अटैक होता है और उनका प्लेन क्रैश हो जाता है। एक पायलट को मार दिया जाता है। दूसरा जंगल में पड़ा होता है। वह अपनी जान बचाने के लिए भागता फिरता है। उसके पीछे सेना पड़ जाती है। इस बीच नवल कमांडर को ये सूचना मिलती है कि एक सोल्जर मुसीबत में है। वह सैटेलाइट से उस पर नजर रखते हैं और उसे बचाने के लिए मिलिट्री लॉ तोड़ देते है।
विज्ञापन
Not only tom cruise Top Gun: Maverick these are the Must watch war movies of hollywood
we are soldier movie
वी आर सोल्जर
2002 में आई यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल हेरोल्ड जी और पत्रकार जोसेफ एल की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब 'We Were Soldiers Once ... and Young' पर आधारित है। इस फिल्म में अमेरिका और उत्तर वियतनामी बलों के बीच पहली बड़ी लड़ाई की सच्ची कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में सैनिकों के बीच वफादारी, घर और बाहर पुरुषों-महिलाओं की वीरता और बलिदान के बारे दिखाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed