फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

57 साल के टॉम क्रूज ने एक्शन से किया फैंस को हैरान, 'टॉप गन: मेवरिक' का एक-एक सीन है असली

Sat, 20 Jul 2019 01:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 20 Jul 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
Tom Cruise Top Gun Maverick trailer every scene is real
टॉप गन: मेवरिक - फोटो : Twitter

हॉलीवुड सुपरस्टार और हाईएस्ट पेड एक्टर टॉम क्रूज की आने वाली फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' के ट्रेलर ने सभी को चौंका दिया है। यह फिल्म 34 साल पहले आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'टॉप गन' का सीक्वल है। 'टॉप गन: मेवरिक' अगले साल रिलीज होगी। टॉम क्रूज कैप्टन अवतार में न सिर्फ लौटे हैं, बल्कि वे छा भी गए हैं। 57 साल के टॉम क्रूज (Tom Cruise) को देखकर लगता ही नहीं है कि उम्र उनको छूकर भी गई है।

Tom Cruise Top Gun Maverick trailer every scene is real
'टॉप गन: मेवरिक - फोटो : instagram

'टॉप गन: मेवरिक' की कहानी और डायरेक्शन तो जोरदार है ही, लेकिन हॉलीवुड फिल्मों के शौकीनों के लिए हैरतअंगेज एक्शन की भरपूर डोज इस फिल्म को खास बनाती है। वैसे भी टॉम क्रूज ने फिल्म के स्टंट खुद किए हैं। टॉम ने बताया कि ट्रेलर में दिखाई गई पूरी फ्लाइंग रियल है और यह फिल्म एविएशन के लिए एक लव लेटर जैसी है। अगर ऐसा है तो यह वाकई कमाल है, और वह भी इस उम्र में तो कहर है।

Tom Cruise Top Gun Maverick trailer every scene is real
टॉप गन: मेवरिक - फोटो : Twitter

इस फिल्म को बनाने के लिए अमेरिकन नेवी के साथ नजदीकी से काम किया गया है। जो कि ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है। टॉम क्रूज जिस अंदाज में एक्शन करते हैं उन्हें बार बार देखने का दिल चाहता है। फिर बाइक पर जिस कद्र वे स्मार्ट लगते हैं, वैसा लगना हर किसी के बस की बात नहीं।इस फिल्म का बजट 140 मिलियन डॉलर्स यानि 964 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। भारत में फिल्म के ड्रिस्टीब्यूशन की कमान वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के हाथ में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tom Cruise Top Gun Maverick trailer every scene is real
Top Gun - फोटो : Social Media
फिल्म में मेवरिक का किरदार निभा रहे टॉम का वही अंदाज लोगों को एक बार फिर देखने को मिलेगा। उस वक्त टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन' देखकर लोगों के बीच सेना में भर्ती होने की ऐसी सनक जगी कि उनकी भर्ती के लिए सिनेमा हॉल के बाहर काउंटर तक खोले गए थे।
विज्ञापन
Tom Cruise Top Gun Maverick trailer every scene is real
Top Gun - फोटो : Social Media

फिल्म 'टॉप गन' 1983 में कैलिफोर्निया की एक पत्रिका में इसी नाम से छपे एक लेख पर आधारित है। यह लेख अमेरिकी नौसेना के ट्रेनिंग प्रोग्राम 'स्ट्राइक फाइटर टैक्टिस इंस्ट्रक्टर प्रोग्राम' (SFTI) के बारे में था। एसएफटीआई को टॉप गन भी कहा जाता है। इस कार्यक्रम के तहत नौसेना से जुड़े पायलट्स को फाइटर जेट उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है। बात करें टॉम की तो टॉम तीन अकादमी पुरस्कारों के लिए नामित हुए और उन्होंने तीन गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीते है। उनकी पहली प्रमुख भूमिका 1983 की फिल्म रिस्की बिजनेस में थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed