33 साल पहले 1986 में रिलीज हुई टॉम क्रूज की फिल्म टॉप गन के सीक्वल का ट्रेलर रिलीज हुआ है। सांसे रोक देने वाले फिल्म के इस ट्रेलर में टॉम क्रूज दमदार एक्शन स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में टॉम फ्लाइट इंस्ट्रक्टर बने हैं। फिल्म के शानदार ट्रेलर के साथ इसकी रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। टॉम क्रूज की ये फिल्म अगले साल 26 जून 2020 को रिलीज होगी। ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद भी आ रहा है। वहीं हमेशा की तरह इस बार भी टॉम क्रूज बेहद शानदार अवतार में नजर आ रहे हैं।
रिलीज हुआ हॉलीवुड फिल्म 'टॉप गन' के सीक्वल का ट्रेलर, टॉम क्रूज का एक्शन देख थम गईं सांसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेलर की शुरुआत में एड हैरिस, टॉम क्रूज के किरदार की उपलब्धियों के बारे में बात करता है और उससे पूछता है कि आखिर क्यों तुम सिर्फ एक कप्तान बन कर रह गए हो और तुम्हारा प्रमोशन क्यों नहीं हो पाया है। इसके जवाब में टॉम क्रूज का किरदार कहता है कि ये मेरे जीवन का एक रहस्य है। फिल्म के नाम में बदलाव करते हुए 'टॉप गन 2: मेवरिक' कर दिया गया है। दरअसल, मेवरिक फिल्म में टॉम क्रूज का नाम है. पहले ये फिल्म 12 जुलाई 2019 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म की शूटिंग समय से पूरी न हो पाने के कारण रिलीज डेट को आगे बढ़ा कर अगले साल तक कर दिया गया है।
अमेरिकी सेना और फिल्म मेकर्स के बीच हुई 'डील'
फिल्म 'टॉप गन' 1983 में कैलिफोर्निया की एक पत्रिका में इसी नाम से छपे एक लेख पर आधारित है। यह लेख अमेरिकी नौसेना के ट्रेनिंग प्रोग्राम 'स्ट्राइक फाइटर टैक्टिस इंस्ट्रक्टर प्रोग्राम' (SFTI) के बारे में था। एसएफटीआई को टॉप गन भी कहा जाता है। इस कार्यक्रम के तहत नौसेना से जुड़े पायलट्स को फाइटर जेट उड़ाने की ट्रेनिंग दी जाती है।
कहा जाता है कि युवाओं के बीच नौसेना से जुड़ने, फाइटर प्लेन उड़ाने को लेकर क्रेज पैदा करने के मकसद से ही अमेरिकी सरकार और फिल्म के निर्माताओं के बीच एक 'डील' हुई थी। इस बात का दावा फिल्म की तमाम समीक्षाओं में भी किया गया।
फिल्म में टॉम क्रूज ने नेवल फाइटर पीट मेवरिक मिशेल का किरदार निभाया था। फिल्म में वह फाइटर जेट एफ-14 ए टॉमकैट उड़ाते देखे जा सकते हैं। हवा में जेट से किए गए उनके हैरतअंगेज करतब देख उस वक्त युवा इतने प्रभावित हुए, उनके अंदर देश प्रेम का जज्बा ऐसा जगा कि देखते ही देखते अमेरिकी सेना में सैनिकों की तादाद सालभर में 20,000 ज्यादा बढ़ गई। इनमें से सबसे ज्यादा भर्तियां, करीब 16,000 नौसेना में हुईं। इस बात की जानकारी अमेरिकी नौसेना की पत्रिका 'प्रोसीडिंग्स' में दी गई थी।
उस वक्त टॉम क्रूज की फिल्म 'टॉप गन' देखकर लोगों के बीच सेना में भर्ती होने की ऐसी सनक जगी कि उनकी भर्ती के लिए सिनेमा हॉल के बाहर काउंटर तक खोले गए। टाइम पत्रिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'टॉप गन' की सफलता को भुनाने के लिए नौसेना ने बड़े सिनेमाघरों में रिक्रूटमेंट बूथ तक स्थापित कर दिए। उस साल सेना के पास सबसे ज्यादा आवेदन आए। एक रिपोर्ट के मुताबिक उस दौरान नेवल एविएटर्स की तादाद में करीब 500 फीसदी का इजाफा हुआ था।
इस लिहाज से टॉम क्रूज ने अमेरिकी सेना की ताकत 500 फीसदी तक बढ़ाने में अहम योगदान दिया!