एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 'लंदन ड्रीम्स' , 'एक्शन रिप्ले' और 'गुजारिश' जैसी फिल्मों से बतौर सहायक भूमिकाओं से की, लेकिन साल 2013 में आई फिल्म 'आशिकी 2' थी, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। श्रद्धा कपूर, आदित्य रॉय कपूर स्टारर यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसे इसके कथानक, संगीत और प्रमुख अभिनेताओं के प्रदर्शन के लिए पसंद किया गया था।
Aditya Roy Kapur: 'आशिकी 3' के लिए कार्तिक आर्यन को लेकर आदित्य ने कही यह बात, अभिनेता अनिल कपूर ने ली चुटकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं, पिछले साल यह घोषणा की गई थी कि टी-सीरीज और विशेष फिल्म्स 'आशिकी 3' बनाएंगे, जिसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में होंगे। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु करेंगे। इस बीच, 'द नाइट मैनेजर सीजन 2' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदित्य रॉय कपूर से 'आशिकी 3' के बारे में पूछा गया कि क्या उनका किरदार राहुल जयकर तीसरे भाग में वापसी कर सकते हैं।
आदित्य रॉय कपूर ने हंसते हुए कहा कि यह संभव नहीं था। क्योंकि, क्लाइमेक्स में राहुल समुद्र के ऊपर एक पुल से कूद जाता है और खुद को मार लेता है। आदित्य ने जवाब दिया, “जब मैंने पहली बार आशिकी 3 के बारे में सुना, तो कई लोगों ने मुझसे पूछा कि क्या मैं इसका हिस्सा बनना चाहता हूं, लेकिन दूसरे भाग के अंत में मैंने लंबी तैराकी की इसलिए, मुझे नहीं लगता कि किरदार तीसरे भाग के लिए वापस आ सकता है।''
Govinda : धक-धक गर्ल पर फिदा थे गोविंदा, बोले- सुनीता नहीं होती तो माधुरी पर डालता डोरे
बता दें कि 'द नाइट मैनेजर' के पहले सीजन का प्रीमियर इस साल 17 फरवरी को डिज्नी+हॉटस्टार पर हुआ। दूसरा सीजन 30 जून को स्ट्रीम होगा। सीरीज में आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर के अलावा शोभिता धूलिपाला और तिलोत्तमा शोम भी हैं।
यह भी पढ़ें- Adipurush: फिल्म के संवाद से आहत हैं 'आदिपुरुष' के 'कुंभकर्ण' लवी पजनी, कहा- मैं भी हिंदू हूं