{"_id":"619c4f3ed87f393e30553cab","slug":"the-rumor-of-aamir-khan-third-marriage-after-divorce-from-kiran-rao-is-false","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट: आमिर खान की तीसरी शादी का सच आया सामने, करीबी ने दी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिपोर्ट: आमिर खान की तीसरी शादी का सच आया सामने, करीबी ने दी जानकारी
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी की खबर जंगल में आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई थी। कुछ समय पहले ही आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण राव से तलाक लिया था। उस दौरान दोनों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि अब हम पति-पत्नी नहीं हैं। हम को-पैरेट्स के तौर पर एक-दूसरे का परिवार होंगे। इसके बाद आमिर खान का नाम उनकी को-एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ जोड़ा गया और फिर उनकी तीसरी शादी की खबर अचानक मीडिया में छा गई। दावा किया गया कि आमिर खान अप्रैल महीने में तीसरी शादी कर सकते हैं। लेकिन अब इस रिपोर्ट को गलत बताया जा रहा है।
दावा किया जा रहा है कि आमिर खान की तीसरी शादी की रिपोर्ट्स में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। आमिर खान के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि उनकी तीसरी शादी की खबरें झूठी हैं। वह ऐसा बिल्कुल भी नहीं कर रहे हैं।
2 of 5
आमिर खान, किरण राव
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही थी कि आमिर खान अपनी तीसरी शादी का एलान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज के बाद करेंगे। ये फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी। इसी वजह से माना जा रहा है कि आमिर अगले साल अप्रैल में अपनी शादी की जानकारी फैंस को दे सकते हैं। ऐसा इसलिए था क्योंकि अभिनेता अपनी फिल्म को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं चाहते हैं।
आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी लेकिन 2002 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद आमिर ने किरण राव से शादी की लेकिन दोनों की शादी भी ज्यादा लंबी नहीं चली। जब आमिर खान ने किरण राव से तलाक लिया तब से ही अभिनेता का नाम अक्सर फातिमा सना शेख के साथ जोड़ा जाता है। फातिमा आमिर खान के साथ फिल्म ‘दंगल’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में नजर आई थीं। ऐसी अफवाह उड़ी थी कि आमिर खान और फातिमा सना शेख रिश्ते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फातिमा सना शेख
- फोटो : Social Media
हालांकि, इन खबरों को अभिनेत्री ने गलत बताया है। फातिमा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘यह काफी अजीब था, मेरी मां टीवी पर ये सब देखती थीं। अगले दिन वह अखबार में मेरी फोटो देखकर बताती थीं ‘देखो तुम्हारी फोटो आई है।’ हेडलाइन सुनने के लिए मैं उनसे कहती थी कि पढ़कर बताएं क्या लिखा है? अपने बारे में वो बातें सुन मैं डिस्टर्ब हो जाती थी। फिर जरूरत महसूस हुई कि मुझे अपनी बात सबके सामने रखनी चाहिए।’
फातिमा ने आगे कहा था, ‘जब भी किसी पर कोई आरोप लगता है तो पहला रिएक्शन जवाब में आता है। लेकिन आप एग्रेसिव हैं, तो आप हमला करेंगे और अगर आप थोड़े विनम्र स्वभाव के हैं, तो भी इस बारे में बात करेंगे। लेकिन अब मेरा मानना है कि इस पर सफाई देने की जरूरत भी नहीं है, क्योंकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या कर रहे हैं। जिन्हें बातें बनानी हैं वो बातें बनाकर ही रहेंगे। लोगों का काम है बोलना वो तो बोलेंगे ही।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।