फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Vaccine War: प्रभास की 'सालार' के साथ भिड़ेगी 'द वैक्सीन वॉर'? विवेक अग्निहोत्री जल्द करेंगे बड़ा एलान

Sun, 13 Aug 2023 11:24 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 13 Aug 2023 11:24 PM IST
सार

विवेक अग्निहोत्री ने हालिया पोस्ट में नेटिजन्स से 'द वैक्सीन वॉर' की रिलीज डेट को लेकर दो तारीखों के बीच सुझाव मांगा। यूजर्स ने 'सालार' के साथ इसके क्लैश की मांग की है।
 

विज्ञापन
The Vaccine War Vivek Agnihotri will clash with Prabhas Salaar netizens wish to see his film on September 28
द वैक्सीन वॉर-सालार - फोटो : सोशल मीडिया

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपने सम-सामयिक बयान के साथ-साथ अपकमिंग फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, और अब यह सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, विवेक फिल्म रिलीज की तारीख को लेकर असमंजस में हैं। इसी को लेकर डायरेक्टर ने अनुयायियों और नेटिजन्स से दो तारीखों के बीच वोट करने के लिए कहा। विवेक ने ट्विटर पर रिलीज डेट से जुड़ी अपनी चिंता और अपकमिंग फिल्म से जुड़ा एक अपडेट साझा किया।

The Vaccine War Vivek Agnihotri will clash with Prabhas Salaar netizens wish to see his film on September 28
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर (एक्स) पर एक ट्वीट कर नेटिजन्स से दो तारीखों के बीच चुनाव करने को कहा। पहला 28 सितंबर, 'सालार' के साथ टकराव, या 13 अक्टूबर, भारत बनाम पाकिस्तान विश्व कप मैच के दौरान। विवेक ने लिखा, 'आखिरकार द वैक्सीन वॉर अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। यह आपकी फिल्म है, कृपया सुझाव दें कि इसे कब रिलीज किया जाए। लोगों की फिल्म को लोगों की सलाह की जरूरत है।'

The Vaccine War Vivek Agnihotri will clash with Prabhas Salaar netizens wish to see his film on September 28
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट के बाद से ही इस पर प्रतिक्रियाओं का तांता लगा हुआ है। अधिकांश नेटिजन्स ने फिल्म को 28 सितंबर को 'सालार' के साथ रिलीज करने का सुझाव दिया। वहीं, लोगों के रिएक्शन के बाद हम जल्द ही 'द वैक्सीन वॉर' की आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा की उम्मीद कर सकते हैं। ब्लॉकबस्टर 'द कश्मीर फाइल्स' का डायरेक्शन करने के बाद, विवेक अब 'द वैक्सीन वॉर' लाएंगे। ट्विटर पर उन्होंने सबसे पहले लिखा, 'आखिरकार द वैक्सीन वॉर अब पूरी हो गई है। यह भारत की पहली बायो-साइंस फिल्म है। अब सोच रहा हूं कि इसे कब रिलीज किया जाए?'

Upendra: दलित समुदाय पर कमेंट करने पर कन्नड़ अभिनेता के खिलाफ दर्ज हुई FIR, बढ़ते विरोध को देख मांगी माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
The Vaccine War Vivek Agnihotri will clash with Prabhas Salaar netizens wish to see his film on September 28
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट पर कुछ इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने उन्हें 2024 के आम चुनावों के आसपास फिल्म को रिलीज करने का सुझाव देकर चिढ़ाया। एक यूजर ने लिखा, 'आम चुनाव से कुछ महीने पहले। तब प्रचार-प्रसार अपने सर्वोत्तम स्तर पर काम करता है।' वहीं, एक फैन ने लिखा, 'अगर शूटिंग पूरी हो चुकी है तो इसे नवंबर तक रिलीज कर दीजिए। अब और इंतजार नहीं।' 

Salaar 2-KGF 3: 'सालार 2' या 'केजीएफ 3' किस पर पहले शुरू होगा काम? खबर ने बढ़ाया प्रभास-यश के फैंस का उत्साह

विज्ञापन
The Vaccine War Vivek Agnihotri will clash with Prabhas Salaar netizens wish to see his film on September 28
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री से एक हालिया इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या 'द वैक्सीन वॉर', 'द कश्मीर फाइल्स' की व्यावसायिक सफलता को दोहरा सकती है। तो इस पर विवेक अग्निहोत्री ने जवाब दिया, 'मुझे इन सभी चीजों की परवाह नहीं है। मेरे दिमाग में, द कश्मीर फाइल्स एक व्यावसायिक सफलता है। मैंने जो भी पैसा कमाया, मैंने अपनी अगली फिल्म द वैक्सीन वॉर में लगा दिया, और मैं हमेशा की तरह दिवालिया हो गया हूं। पल्लवी और मैं चर्चा कर रहे थे कि हम फिर से टूट गए हैं। तो अगली फिल्म के लिए फिर से संघर्ष शुरू हो जाता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed