फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर से लेकर दीपिका पादुकोण तक, विवादों के चलते इन मशहूर सितारों के लिए मनहूस साबित हुआ साल 2020

Sun, 20 Dec 2020 04:50 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 20 Dec 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
The year 2020 became worst year for these Bollywood celebs after they got involved in controversies
2020 के विवादित सितारे - फोटो : Instagram

साल 2020 लगभर हर किसी के लिए रोलर कोस्टर राइड जैसा साबित हुआ है। सिर्फ आम जनता के लिए ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स के लिए भी ये साल काफी मुश्किल भरा रहा। इस साल बॉलीवुड ने बहुत से सितारों को खो दिया और कई सितारे विवादों में उलझे नजर आए। किसी का नाम ड्रग्स केस में सामने आया तो किसी पर यौन शोषण का आरोप लग गया। इसके चलते कई सितारों को जबरदस्त आलोचना का भी शिकार होना पड़ा। तो चलिए जाते हुए इस साल में बताते हैं उन सितारों के बारे में जो विवादों के चलते सुर्खियों में आ गए और जिनके लिए ये साल बेहद खराब साबित हुआ।

The year 2020 became worst year for these Bollywood celebs after they got involved in controversies
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
रिया चक्रवर्ती

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है रिया चक्रवर्ती का। रिया बॉलीवुड में साल 2013 से एक्टिव हैं लेकिन एक्टर सुशांत की अचानक हुई मौत के चलते रिया सुर्खियों में आ गईं। रिया को सबसे पहले सुशांत की मौत का जिम्मेदार बताया गया क्योंकि वो सुशांत कि करेंट गर्लफ्रेंड थीं। इसके बाद ड्रग्स केस में नाम सामने के बाद से उन्हें और उनके भाई को एनसीबी ने हिरासत में ले लिया। इस साल के कई महीने रिया के लिए बहुत मुश्किल भरे गुजरे। फिलहाल रिया जेल से बाहर आ चुकी हैं, लेकिन उनकी मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं।
 
 
The year 2020 became worst year for these Bollywood celebs after they got involved in controversies
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

कंगना रणौत

पंगा गर्ल कंगना रणौत भी अपने ट्वीट्स और विवादित बयानों के चलते काफी सुर्खियों में आ गईं। इस साल कंगना ने सुशांत मामले में बयान देकर कई सेलेब्स से पंगा लिया तो वहीं महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विवादित बयान देकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। इतना ही नहीं कंगना के ऑफिस पर बीएमसी का बुलडोजर भी चल गया और उन्होंने सीएम उद्धव ठाकरे को भी आड़े हाथों ले लिया। इसके अलावा किसान आंदोलन मामले में दिलजीत संग ट्विटर वॉर के चलते भी कंगना लगातार सुर्खियों में बनी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
The year 2020 became worst year for these Bollywood celebs after they got involved in controversies
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10

अनुराग कश्यप

बॉलीवुड के मशहूर डॉयरेक्टर अनुराग कश्यप के लिए ये साल काफी खराब रहा। एक्ट्रेस पायल घोष ने उन पर यौन उत्पीड़न का संगीन आरोप लगाया और एक एफआईआर भी दर्ज करवाई। इसके चलते पुलिस ने अनुराग कश्यप से पूछताछ भी की। इसके अलावा सुशांत पर दिए गए बयानों के चलते भी अनुराग कश्यप लोगों के निशाने पर आ गए और उनकी जमकर आलोचना हुई।

विज्ञापन
The year 2020 became worst year for these Bollywood celebs after they got involved in controversies
दीपिका पादुकोण - फोटो : पीटीआई

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका के लिए भी ये साल काफी मुश्किलों भरा रहा। दीपिका की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में होती है, लेकिन ड्रग्स केस में नाम सामने आने के चलते उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एनसीबी द्वारा हुई पूछताछ के चलते दीपिका को लोगों की आलोचना का भी शिकार होना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed