{"_id":"5bf3f4c1bdec2269556ab093","slug":"theatre-owners-demand-to-amir-khan-and-makers-refund-their-money-after-thugs-of-hindostan-flop","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फ्लॉप, थियेटर मालिकों के घाटे को मिलकर पूरा करेंगे आमिर-अमिताभ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फ्लॉप, थियेटर मालिकों के घाटे को मिलकर पूरा करेंगे आमिर-अमिताभ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Nov 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
Thugs Of Hindostan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को इन दिनों काफी आलोचना का समाना करना पड़ा रहा है। इस दीवाली पर रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स-ऑफिस पर अपनी लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। वहीं 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के मेकर्स सहित आमिर और अमिताभ बच्चन के लिए एक और परेशानी आ गई है।
thugs of hindostan
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने अपने पहले दिन तो करीब 52.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसके बाद हर दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। अब तक 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने कुल 145.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। खबर है कि फिल्म के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अब थियेटर मालिक मेकर्स से अपना डूबा रुपया मांग रहे हैं।
Thugs Of Hindostan
- फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि थियेटर मालिकों ने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाने के बाद यश राज फिल्म्स से अपने डूबे रुपए का 50 प्रतिशत भुगतान करने को कहा है। हाल ही में एक थियेटर मालिक ने कहा है कि यश राज फिल्म्स ने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के राइट्स को अपने द्वारा वितरण करने की जिम्मेदारी ली थी, जिस पर थियेटर मालिक सहमत भी हो गए। चूंकि फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है। ऐसे में अब तमाम थियेटर मालिक अपने घाटे का 50 प्रतिशत रुपया वापस मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
thugs of hindostan
- फोटो : file photo
खबर है कि थियेटर मालिक का डूबा रुपया यश राज फिल्म्स, आमिर खान और आमिताभ बच्चन मिलकर वापस करेंगे। वहीं यह पहला मौका नहीं जब किसी बड़े स्टार की फिल्म फ्लॉप होने पर उसको थियेटर मालिक का डूबा रुपया वापस करना पड़ा है। इससे पहले शाहरुख खान को फिल्म जब हैरी मेट सेजल और दिलवाले के लिए ऐसा ही करना पड़ा तो वहीं सलमान खान ने भी ट्यूबलाइट के फ्लॉप हो जाने के बाद थियेटर मालिक का रुपया लौटाया था।
विज्ञापन
thugs of hindostan
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि 240 करोड़ के बजट में बनी फिल्म करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इतना ही नहीं फिल्म को दुनिया भर में 7000 स्क्रीन्स मिले हैं। फिल्म को कुल तीन भाषाओं हिन्दी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया है, इसे विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है। आचार्य ने इससे पहले धूम 3 बनाई थी, उसमें भी आमिर खान और कटरीना कैफ थे।