फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी अमिताभ बच्चन-दिलीप कुमार के साथ नजर आता था ये अभिनेता, 45 साल में ऐसी हो गई हालत

Wed, 11 Sep 2019 12:25 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 11 Sep 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
Then and Now Satish Kaul huge transformation in 45 years
Satish Kaul - फोटो : file photo

Then and Now कॉलम में आज हम बात करेंगे अभिनेता सतीश कौल (Satish Kaul) की। अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार से लेकर शाहरुख खान और गोविंदा तक के साथ काम कर चुके बॉलीवुड, टेलीविजन और पंजाबी सिनेमा के कलाकार सतीश कौल अब दाने दाने को मोहताज हैं। सतीश कौल आज अपनी जिंदगी बेहद तंगी में गुजार रहे हैं। सतीश कभी हिंदी और पंजाबी फिल्मों में जाना-पहचाना नाम हुआ करते थे।

Then and Now Satish Kaul huge transformation in 45 years
satish kaul - फोटो : file photo

1974 से 1998 तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले सतीश को उस जमाने में बिना मांगे काम मिलता था। दरअसल, सतीश के पास जो जमा-पूंजी थी वो एक बिजनेस में डूब गई। इसके बाद उनकी हालत कुछ ऐसी बिगड़ी कि अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Then and Now Satish Kaul huge transformation in 45 years
bollywood flashback satish kaul - फोटो : file photo

अस्पताल में भर्ती सतीश के पास इलाज के भी पैसे नहीं थे, बात मीडिया में आई तो सिनेमाजगत के कुछ लोगों ने उनकी मदद की। अपनी हालत के बारे में सतीश ने बताया था, 'मैंने एक्टिंग स्कूल खोला था, लेकिन स्कूल नहीं चला और मेरे 22 लाख रुपए डूब गए।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Then and Now Satish Kaul huge transformation in 45 years
Satish Kaul - फोटो : Social Media

'पटियाला यूनिवर्सिटी और एसपी अग्रवाल से हर महीने मदद मिलती थी, लेकिन कुछ महीनों से वो मदद भी बंद है, अब जो लोग मिलने आते हैं, उनके दिए पैसे से गुजारा कर रहा हूं।' सतीश कौल की इस हालत के बारे में जानकारी मिलते ही कई फिल्मी सितारे उनकी मदद को आगे आए।

विज्ञापन
Then and Now Satish Kaul huge transformation in 45 years
satish kaul - फोटो : Social Media

65 साल के सतीश कौल ने कर्मा, आंटी नंबर वन, याराना और ऐलान जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन सतीश आज सिर्फ इतना कहकर चुप हो जाते हैं, 'बढ़ती उम्र और बीमारियों से खस्ताहाल हूं। आर्थिक तंगी से गुजर रहा हूं।' आपको बता दें, सिनेमाजगत में ऐसे कई सारे सितारे हैं जिन्हें इस तरह के हालात का सामना करना पड़ा। इसमें पूजा डडवाल, सवी सिद्धू, राजेंद्र कुमार , महेश आनंद का नाम शामिल है। 

यह भी पढ़ें:- 17 साल में कितना ज्यादा बदल गए हैं 'बाहुबली', कुछ तस्वीरों में तो पहचानना भी हुआ मुश्किल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed