Then and Now कॉलम में आज हम बात करेंगे 80 और 90 के दशक की अभिनेत्री सोनू वालिया (Sonu Walia) की। सोनू वालिया का जन्म 19 फरवरी, 1964 को दिल्ली की पंजाबी फैमिली में हुआ था। सिनेमाजगत में नाम कमाने के बाद सोनू अब गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। उनके लुक में भी समय के साथ काफी बदलाव आ गया है। यहां तक कि एक झलक उन्हें देखकर पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा।
मिस इंडिया का खिताब जीत चुकीं ये अभिनेत्री जी रहीं गुमनामी की जिंदगी, अब पहचानना भी मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू वालिया ने अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद मॉडलिंग में जाने का रास्ता चुना। मॉडलिंग में सफल करियर बनाने के बाद उन्होंने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और 1985 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया।
मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने के बाद सोनू के लिए बॉलीवुड का रास्ता भी खुल गया। सोनू वालिया ने 1988 में फिल्म 'खून भरी मांग' में काम किया। इस फिल्म में रेखा ने मुख्य भूमिका निभाई थी लेकिन सोनू को भी इस फिल्म ने पहचान दिलाई और उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फिल्मफेयर का अवॉर्ड भी मिला।
1988 में ही आई फिल्म 'आकर्षण' में सोनू वालिया ने काफी बोल्ड सीन दिए। झरने के किनारे जब उन पर एक हॉट सीन फिल्माया गया तो तहलका मच गया। उस दौर में इतने बोल्ड सीन्स पर्दे पर करना आसान नहीं था। सोनू वालिया की मुख्य फिल्मों में 'दिल आशना है', 'खेल', 'स्वर्ग जैसा घर', 'आरक्षण', 'अपना देश पराए लोग', 'तूफान' और 'तहलका' जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन फिल्मों में उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली जिसके बाद उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।
इसके बाद सोनू ने सिनेमाजगत छोड़ शादी कर ली। सोनू ने एनआरआई सूर्य प्रकाश से शादी कर अपना घर बसा लिया। सूर्य प्रकाश के निधन के बाद उन्होंने दूसरी शादी एनआरआई फिल्म प्रोड्यूसर प्रताप सिंह से की। अब वह यूएस में रहती हैं। उनकी एक लड़की भी है। समय के साथ सोनू वालिया के लुक में काफी बदलाव आ गया है जो कि उनकी तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है।
अमिताभ बच्चन पर ये चार विवादित बयान दे चुके हैं अमर सिंह, जया और अभिषेक पर भी साधा था निशाना