उम्र का असर हर व्यक्ति पर दिख ही जाता है चाहे उसमें हर पल अपनी हेल्थ और स्किन को लेकर एक्सपेरिमेंट करने वाले फिल्मी दुनिया के सितारे ही क्यों ना हो। लेकिन इनमें कुछ ऐसे भी हैं जो दौलत होने के बाद भी खुद का बुढ़ापा नहीं रोक पाए तो कुछेक ऐसे भी जो एक-एक हिट फिल्म देकर रातोंरात स्टार बने और फिर फिल्मों की चकाचौंध दुनिया से अचानक गायब हो गए...तो आइए जानते हैं ऐसे ही इन 5 फिल्मी स्टार्स के बारे में...
अब ऐसे दिखतें हैं कभी बॉलीवुड में सुपरहिट रहे ये 5 सितारे, एक की भी शक्ल पहचानना हो रहा मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म आशिकी से राहुल रॉय रातों रात सुपरस्टार बन गए थे लेकिन उसके आगे वो कामयाबी की सीढ़ियां नहीं चढ़ पाए। राहुल रॉय लंबे समय से लाइम लाइट से दूर रहे और बिग बॉस के पहले सीजन में हिस्सा लिया था। बिग बॉस का पहला सीजन रॉय अपने नाम करने में कामयाब रहे थे। राहुल फिल्मों से तो गायब हो गए लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे। वो कुछ फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी हाथ आजमाया लेकिन असफलता हाथ लगी। इसके बाद भी उनके करियर पर कुछ खास असर नहीं पड़ा। अब यह आशिकी स्टार एक बार फिर बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने वापस आ रहे हैं। जी हां, डायरेक्टर नितिन गुप्ता ने राहुल को अपनी फिल्म 'वेलकम टू रशिया' ऑफर की है। यह एक कॉमेडी ड्रामा होगी। इस बात की जानकारी खुद राहुल ने दी।
1990 में आई फिल्म 'आशिकी' तो आपको याद ही होगी। आपको फिल्म की खूबसूरत हीरोइन अनु वर्गीज यानि अनु अग्रवाल भी याद होगीं। आज उनका जन्मदिन है। और वो कहानी सामने आई है, जिसे जानकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। फोटो में वहीं अनु अग्रवाल हैं, जिनको आज पहचानना भी मुश्किल है। 1999 में अनु एक जानलेवा दुर्घटना का शिकार हुईं। जिसके बाद वह 29 दिन कोमा में रहीं। खुद अनु मानती हैं कि इस हादसे से बाहर निकलना उनके लिए मुश्किल बहुत मुश्किल था। फिल्मों से वो पहले कही दूर हो चुकी थीं। अब उनके पास वो खूबसूरत चेहरा भी नहीं था।
अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार से लेकर शाहरुख खान और गोविंदा तक के साथ काम कर चुके बॉलीवुड, टेलीविजन और पंजाबी सिनेमा के कलाकार सतीश कौल की कहानी भी ऐसी ही है, जो किसी को भी रुला देगी। 1974 से 1998 तक सतीश ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले सतीश को उस जमाने में बिना मांगे काम मिलता था, आज खुशामद करने से भी कोई नहीं लेता। दरअसल सतीश के पास जो जमा-पूंजी थी वो एक बिजनेस में डूब गई। सतीश कौल आज अपनी जिंदगी बेहद तंगी में गुजार रहे हैं।
हिंदी सिनेमा के 'ट्रेजडी किंग' दिलीप कुमार आज सबसे ज्यादा अपनी हेल्थ को लेकर परेशान हैं। बीतें कुछ वर्षों में उन्हें कई बार अचानक तबियत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। देवदास, नया दौर, मधुमति, मुगल ए आजम, राम और श्याम, गोपी. क्रांति, कर्मा और सौदागर जैसी हिट फिल्म देने वाले दिलीप साहब आज खुद के बंगले के लिए जंग लड़ रहे हैं। दरअसल पूरा मामला यह है कि सायरा बानो ने अपनी प्रॉपर्टी बचाने के लिए पीएम मोदी से मदद मांगी थी। सायरा का आरोप है कि बिल्डर समीर भोजवानी उनकी प्रॉपर्टी को हथियाने की कोशिश में लगा हुआ है जो हाल ही में जेल से रिहा हुआ है। अब उनको डर है कि समीर उनका बंगला ना हथिया ले। इसके लिए सायरा ने पीएम से मिलने की भी गुहार लगाई है।