{"_id":"5c3744fbbdec22735b66b728","slug":"anju-mahendru-birthday-special-love-story-with-rajesh-khanna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक समय 40 सिगरेट रोजाना फूंक जाती थी ये एक्ट्रेस, 7 साल लिव इन में रहने के बाद हुआ था ब्रेकअप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक समय 40 सिगरेट रोजाना फूंक जाती थी ये एक्ट्रेस, 7 साल लिव इन में रहने के बाद हुआ था ब्रेकअप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 11 Jan 2019 07:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
anju mahendru
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जो चेन स्मोकर हैं। कई बार ये सेलिब्रिटीज पब्लिक प्लेस पर स्मोकिंग करने के चलते इसका खामियाजा भी भुगतते हैं। सलमान खान हों या रणबीर कपूर, इन सेलिब्रिटीज की स्मोकिंग करती हुई तस्वीरों ने खूब सुखियां बटोरी। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्मोकिंग के मामले में कईयों को पीछे छोड़ देती हैं।
2 of 5
anju mahendru
- फोटो : file photo
गुजरे जमाने की एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू का जन्म 11 जनवरी 1946 को देहरादून में हुआ था। 73 साल की हो चुकीं अंजू महेंद्रू फिल्मों के अलावा कई टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। अंजू की स्मोकिंग के चर्चे पूरे इंडस्ट्री में मशहूर हैं हालांकि वो अपनी फिटनेस का राज अपनी स्मोकिंग को बताती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद ये बात कबूल की थी।
3 of 5
anju mahendru
- फोटो : file photo
अंजू ने बताया कि 'मैं दिन में अगर 40 कप चाय पीती हूं तो 40 बार स्मोकिंग भी करती हूं। मेरी सेहत का राज ही यही है कि हर दिन मैं 40 कप चाय के साथ 40 सिगरेट पीती हूं। मैं हर सुबह 4 बजे सोती हूं और केवल 4 घंटे ही सोती हूं। कई लोग मेरी इस लाइफस्टाइल को देखकर डरते हैं और मुझसे पूछते हैं कि इससे कोई परेशानी तो नहीं होती लेकिन सच बताऊं तो यही मेरी सेहत का राज है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
anju mahendru
- फोटो : file photo
अंजू आगे बताती हैं कि 'सिगरेट से मुझे एनर्जी मिलती है। इससे मैं फ्रेश रहती हूं। सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है लेकिन सिगरेट ही मेरी फिटनेस का असली राज है। सिगरेट के बिना पूरे दिन गुजराने की मैं सोच भी नहीं सकती।' अंजू महेंद्रू फिलहाल टीवी सीरियल में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
5 of 5
anju mahendru
- फोटो : file photo
अंजू महेंद्रू, राजेश खन्ना से अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं लेकिन दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। दोनों 7 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। ब्रेकअप के बाद राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली। वहीं अंजू महेंद्रू वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर गैरी सोबर्स के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं। दोनों ने सगाई भी कर ली थी लेकिन घरवालों की नाराजगी के चलते शादी नहीं कर पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।