फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड यंगस्टर्स संग पीएम मोदी की सेल्फी हुई ट्रोल, यूजर ने सबके माथे पर लिखा जय श्री राम

Thu, 10 Jan 2019 09:55 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 10 Jan 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
pm modi and bollywood stars meeting selfie troll on social media
bollywood

गुरुवार दोपहर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के यंगस्टर्स को लेकर एक बैठक बुलाई थी। बैठक का उद्देश्य सिनेमा के भारतीय संस्कृति पर पड़ रहे प्रभाव और बदलाव को लेकर था। ऐसे में बॉलीवुड के नौजवान अभिनेता और अभिनेत्रियां इस बैठक में पहुंचीं। बैठक खत्म होने के बाद इस सभी ने पीएम मोदी संग एक सेल्फी ली जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। ऐसे में जब लोगों की इस सेल्फी पर नजर पड़ने लगी तो उन्होंने अजीबो-गरीब कमेंट्स कर सवाल पूछने शुरू कर दिए... 

pm modi and bollywood stars meeting selfie troll on social media
bollywood

बॉलीवुड यंगरटर्स संग ली गई इस सेल्फी को अभिनेता रणवीर सिंह ने क्लिक किया था। जब यह सेल्फी सोशल मीडिया पर पहुंची तो किसी को पसंद आई तो किसी ने कई सवाल किए। एक ने पीएम मोदी को इस सब स्टार्स के बीच एक चमकता सितारा बताया किसी ने करण जौहर के पाउट ना करने पर चुटकी ली। 


 

 

pm modi and bollywood stars meeting selfie troll on social media
bollywood

एक यूजर ने पूछ लिया कि सेल्फी में बॉलीवुड के खान नजर नहीं आ रहे। लेकिन हद तो तब हो गई जब एक यूजर ने लिखा विवेक ओबरॉय कहां हैं? बता दें कि अभिनेता विवेक पीएम मोदी की बायोपिक में काम करने जा रहे हैं। तो एक यूजर ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की स्टारकास्ट वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लंबे समय बाद एक साथ देखने की बात लिखीा।  


 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi and bollywood stars meeting selfie troll on social media
bollywood

लेकिन एक यूजर ने सबसे ज्यादा हद करते हुए सेल्फी में पीएम मोदी और करण जौहर को छोड़ सबके सिर पर जय श्री राम की पट्टी लगी हुई एक फोटो शेयर की। साथ ही लिखा की ये सभी बॉलीवुड स्टार्स साल 2019 के लिए पीएम मोदी का आशीर्वाद लेने गए हैं।


विज्ञापन
pm modi and bollywood stars meeting selfie troll on social media
PM Narendra Modi

आखिर में बता दें कि फिल्म मेकर और लेखिका अश्विनी अय्यर तिवारी यंगस्टर्स की पूरी टीम के साथ पीएम मोदी से मिली थीं। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई की सिनेमा में क्या-क्या बदलाव लाया जाए। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में और भी कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। वहीं, टिकटों पर जीएसटी घटाने पर सभी स्टार्स ने पीएम मोदी का शुक्रियादा किया। ये बैठक ऐसे समय में हुई है जब बॉलीवुड में तीन राजनीतिक फिल्मों पर प्रभाव डाला गया है। इसमें विवादित फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर, उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक और खुद प्रधानमंत्री पर बन रही बायोपिक का नाम शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed