फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीड़ में फंसी आलिया भट्ट तो रणबीर कपूर ने बचाया ऐसे, दीपिका के पति रणवीर ने भी की ये बड़ी मदद

Thu, 10 Jan 2019 09:27 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Thu, 10 Jan 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor and alia bhatt trapped in mob in delhi and ranveer helped them
ranbir kapoor - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट आज दिल्ली गए थे। जहां वह भीड़ (फैन्स) का शिकार हो गए। ऐसे में आलिया और रणबीर को फैन्स ने बुरी तरह घेर सेल्फी लेना शुरू कर दिया। गौरतलब है कि आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बैठक बुलाई थी जिसमें फिल्म जगत के नौजवान स्टार्स को आने को कहा था। बैठक में करण जौहर से लेकर आलिया भट्ट तक पहुंचे थे। 

ranbir kapoor and alia bhatt trapped in mob in delhi and ranveer helped them
bollywood

ऐसे में जब रणबीर और आलिया को फैन्स ने देखा तो वे बहुत खुश हुए और फटाफट सेल्फी लेने लगे। देखते ही देखते दोनों फैन्स के बीच घिर गए और रणबीर ने आलिया को बचाते हुए कार के पास पहुंचाया जिसका दरवाजा रणवीर सिंह ने खोला। बता दें कि रणबीर और आलिया इन दिनों अफेयर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं और दोनों फिल्म ब्रम्हास्त्र में एक साथ नजर आने वाले हैं। 

ranbir kapoor and alia bhatt trapped in mob in delhi and ranveer helped them
bollywood

बता दें कि इस बैठक में रणवीर सिंह के साथ-साथ रोहित शेट्टी, आयुष्मान खुराना, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विकी कौशल, राज कुमार राव, भूमि पेडनेकर, एकता कपूर, लेखिका और फिल्म मेकर करण जौहर भी पहुंचे थें।  सूत्रों के मुताबिक, बैठक में  अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई।  इस बारे में भी बात की गई की देश निर्माण में हिंदी सिनेमा का बड़ा योगदान रहा है। वहीं, टिकटों पर जीएसटी घटाने पर सभी स्टार्स ने पीएम मोदी का शुक्रियादा किया। ये बैठक ऐसे समय में हुई है जब बॉलीवुड में तीन राजनीतिक फिल्मों पर प्रभाव डाला गया है। इसमें विवादित फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर, उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक और खुद प्रधानमंत्री पर बन रही बायोपिक का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor and alia bhatt trapped in mob in delhi and ranveer helped them
bollywood

पिंकविला की खबर के मुताबिक,  बैठक को फिल्म मेकर करण जौहर और महावीर जैन ने आयोजित किया है।  गौरतलब है कि इससे पहले भी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को लेकर पीएम मोदी मुंबई के राजभवन में बैठक कर चुके हैं। दरअसल, बैठक में फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर नौजवान अभिनेता और अभिनेत्रियों को ही बुलाया गया है। इससे पहले मुंबई के राजभवन में हुई बैठक में कोई भी महिला अदाकारा ना होने के चलते बैठक को सोशल मीडिया पर यूजर्स का शिकार होना पड़ा था। इसलिए इस बार इस बात का खास ध्यान रखते हुए कुछ अभिनेत्रियों को इस बैठक में जोड़ा गया है। 

विज्ञापन
ranbir kapoor and alia bhatt trapped in mob in delhi and ranveer helped them
pm narendra modi - फोटो : twitter

बैठक का उद्देश्य भारतीय संस्कृति पर फिल्मों के प्रभाव पर प्रकाश डालने के साथ-साथ सिनेमा और समाज को कैसे जोड़ा जाए भी है। साथ ही देश निर्माण में इन न्यूकमर अभिनेता और अभिनेत्रियों का क्या योगदान और सहभागिता है इस पर चर्चा की जा रही है। खबर है कि बैठक में टेलीविजन क्वीन एकता कपूर भी शामिल हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed