सब्सक्राइब करें

Bollywood Actress:महंगे घरों की मालकिन हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 07 Jul 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
These Actress are Owner Of Expensive House jacqueline fernandez Shilpa Shetty Shehnaaz Gill Priyanka Chopra
बॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में महिला और पुरुषों के बीच मेहनताने का अंतर पूरी तरह खत्म तो नहीं हुआ है, लेकिन इसमें सुधार जरूर आया है। वहीं किरदारों के मामले में भी अब एक्ट्रेस अपने लिए बराबर स्क्रीन स्पेस का दावा करती हैं। इसका असर उनके लाइफ स्टाइल पर भी देखने को मिलता है। बॉलीवुड की अभिनत्रियां मोटी रकम चार्ज करती हैं तो अपनी आलीशान जिंदगी के अलावा सेविंग्स पर भी खर्च करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस प्रॉपर्टी खरीदने में भी दिलचस्पी दिखाती हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनके पास महंगे घर हैं। आइए जानते हैं...

Trending Videos
These Actress are Owner Of Expensive House jacqueline fernandez Shilpa Shetty Shehnaaz Gill Priyanka Chopra
जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया

जैकलीन फर्नांडीस
इन दिनों महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर चर्चा में चल रहीं एक्ट्रेस जैकलीन ने भी हाल ही में मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक नया आलीशान घर खरीदा है। यह घर पाली हिल के एक पॉश इलाके में है, जहां कई बॉलीवुड सितारे रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जैकलीन के इस नए घर की बिल्डिंग में पूल, जिम और खूबसूरत लाउंज है और इसकी कीमत करीब 12 करोड़ रूपये है। हालांकि, कीमत को लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Actress are Owner Of Expensive House jacqueline fernandez Shilpa Shetty Shehnaaz Gill Priyanka Chopra
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। वह फिल्मों के लिए मोटी फीस लेती हैं। आलीशान अंदाज में जिंदगी बिताने वाली आलिया सेविंग्स पर भी खूब ध्यान देती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल में आलिया भट्ट ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक नया घर खरीदा, जिसकी कीमत 37 करोड़ रुपये है। खबरों के मुताबिक इसके अलावा आलिया ने उसी दौरान अपनी बहन शाहीन को भी दो फ्लैट गिफ्ट किए थे, जो 7.68 करोड़ के थे। बता दें कि फिलहाल आलिया अपने पति रणबीर और बेटी राहा के साथ 'वास्तु' में रह रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी।

These Actress are Owner Of Expensive House jacqueline fernandez Shilpa Shetty Shehnaaz Gill Priyanka Chopra
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज गिल
चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से लोकप्रियता हासिल करने वाली और पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। पहली ही फिल्म के बाद शहनाज ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अपना खुद का घर ले लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। हालांकि, एक्ट्रेस के घर की कोई सटीक कीमत की जानकारी तो सामने नहीं आई, लेकिन यह करोड़ों का है।

विज्ञापन
These Actress are Owner Of Expensive House jacqueline fernandez Shilpa Shetty Shehnaaz Gill Priyanka Chopra
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का घर भी बी-टाउन के सबसे आलीशान और महंगे घरों में गिना जाता है। बता दें कि इस घर की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है, जहां सभी सुविधाएं मौजूद हैं। शिल्पा के इस खूबसूरत घर का नाम 'किनारा' है। शिल्पा जिस एरिया में रहती हैं उसे मुंबई का सबसे महंगा एरिया भी माना जाता है। घर के कमरों से लेकर किचन तक बेहद लग्जरी आइटम्स के साथ तैयार किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed