फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Actresses: रंग देख दुनिया ने ठुकराया, फिर भी इन एक्ट्रेस ने हासिल की कामयाबी, ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब

Sat, 31 Dec 2022 02:21 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 31 Dec 2022 02:21 PM IST
विज्ञापन
These Actresses Became Very Popular on Television Despite Dusky Complexion From Nia Sharma to Parul Chauhan
रंग को 'बेरंग' कर हासिल की कामयाबी - फोटो : अमर उजाला

गोरे रंग पे न इतना गुरूर कर.. यह लाइन आजकल टीवी के छोटे पर्दे पर सही साबित हो रही है। ग्लैमर इंडस्ट्री को लेकर जब भी बात आती है तो सबसे पहले जहन में एक ही चीज आती है और वह है खूबसूरती। कई बार चेहरे की रंगत एक्ट्रेस के करियर में सबसे बड़ी बाधा बन जाती है। इसके बावजूद कई एक्ट्रेस ने अपनी सांवली रंगत के साथ इंडस्ट्री में नाम और शोहरत हासिल की। सांवली सलोनी तेरी झील सी आंखें...यह लाइन इन सांवली अभिनेत्रियों पर बिल्कुल फिट बैठती है। ये अभिनेत्रियां न सिर्फ अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकी हैं, बल्कि छोटे पर्दे पर आज भी राज भी करती हैं। ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में पढ़िए हमारी इस रिपोर्ट में...

These Actresses Became Very Popular on Television Despite Dusky Complexion From Nia Sharma to Parul Chauhan
निया शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

निया शर्मा
टेलीविजन इंडस्ट्री की खूबसूरत नागिन निया शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। टीवी सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है से उन्हें पहचान मिली। उन्होंने इस सीरियल में परफेक्ट छोटी बहन बनकर लाखों लोगों को प्रेरणा दी। दमदार अभिनय से उन्होंने खूब तारीफ बटोरी थी। एक समय ऐसा था, जब अभिनेत्री को अपने सांवले रंग के कारण बेहद आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। निया शर्मा अपने लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज वह एशिया की सबसे ग्लैमरस महिलाओं में शामिल हैं। निया कई इंटरव्यू में इसका जिक्र करके अपना दर्द बयां कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: तुनिशा शर्मा का फोन अनलॉक करने में पुलिस को मिली कामयाबी, शीजान की मां-बहन के मिले मैसेज

These Actresses Became Very Popular on Television Despite Dusky Complexion From Nia Sharma to Parul Chauhan
सुंबुल तौकीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

सुंबुल तौकीर खान
सुंबुल तौकीर खान टेलीविजन इंडस्ट्री का उभरता हुआ नाम हैं। टीवी सीरियल इमली में अपने दमदार किरदार की बदौलत सुंबुल को घर-घर में पहचान मिली। शो में चटपटी इमली ने अपने चुलबुले अंदाज से सबको अपनी अदाकारी से मोह लिया। डार्क कलर कंपलेक्सेशन की वजह से उन्हें भी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। उन्होंने इन सब पर ध्यान न देते हुए खुद को साबित कर दिखाया। सांवली रंगत वाली सुंबुल तौकीर का नाम आज छोटे पर्दे की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार है। इस दिनों वह कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 16 में नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: मीका ने आकांक्षा को बताया दोस्त से बढ़कर, बोले- मुहूर्त निकलेगा, तब बनाऊंगा वोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
These Actresses Became Very Popular on Television Despite Dusky Complexion From Nia Sharma to Parul Chauhan
पारुल चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

पारुल चौहान
अभिनेत्री पारुल चौहान टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वह टीवी सीरियल विदाई में अपने दमदार अभिनय के चलते लाखों लोगों के दिल पर राज करती हैं। अभिनेत्री ने अपने सांवली रंगत के चलते काफी कुछ झेला। एक वक्त ऐसा था, जब पारुल को कलर कांप्लेक्स की वजह से टीवी में काम मिलना बंद हो गया था। कड़ी मेहनत और उनके जिंदादिल जज्बे ने कभी हार नहीं मानी। पारुल ने एक से बढ़कर एक टेलीविजन शोज में काम किया। पारुल ने इस आपबीती का जिक्र कई इंटरव्यू में किया है।

यह भी पढ़ें: गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस नथाली को पसंद आई आरआरआर, बोलीं-सिक एज ग्रेट बाइ द वे

विज्ञापन
These Actresses Became Very Popular on Television Despite Dusky Complexion From Nia Sharma to Parul Chauhan
दीपिका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका सिंह
स्टार प्लस टेलिविजन का हिट शो दिया और बाती हम में संध्या के लीड रोल से दीपिका सिंह घर-घर में सबकी चहेती बहू बन गई थीं। हालांकि, उनका सफर इतना आसान नहीं रहा। उन्हें भी इंडस्ट्री में आने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने खूब मेहनत करके यह साबित किया कि अगर आप में काबिलियत है तो सांवला रंग कोई मायने नहीं रखता है। दीपिका मीडिया के सामने अपना यह दर्द बयां कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड-साउथ की तुलना कर फंसीं रश्मिका और 'बेशरम रंग' में होंगे बदलाव, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed