Pregnancy Rumour: इन हसीनाओं की प्रेग्नेंसी की जमकर उड़ी अफवाह, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
2022 में कई कलाकारों ने अपने घरों में बच्चे का स्वागत किया। इनमें आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और सोनम कपूर जैसी एक्ट्रेस शामिल हैं। इसी बीच कई अभिनेत्रियों के कपड़ों को देखकर फैंस ने अंदाजा लगाया कि वे प्रेग्नेंट हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका अरोड़ा
अरबाज खान के साथ तलाक के बाद से मलाइका अरोड़ा खान काफी वक्त से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। ऐसे में वह अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। हाल ही में एक वेबसाइट पर मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी को लेकर खबर चलाई गई। इस पर अर्जुन और मलाइका ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा कर गुस्सा जाहिर किया था।
यह भी पढ़ें- TV Celebs Death: छोटे पर्दे के बड़े कलाकार जो दुनिया को कह गए अलविदा, फैंस को लगा था बड़ा झटका
कटरीना कैफ
25 दिसंबर को पूरे विश्व भर में क्रिसमस का त्योहार मनाया गया था। इसी बीच कटरीना कैफ ने भी अपने पति विक्की कौशल और परिवार के साथ क्रिसमस की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री परिवार के किसी न किसी सदस्य के पीछे छिपती दिखाई दे रही थीं। ऐसे में फैंस ने अंदाजा लगाया कि वह प्रेग्नेंट हैं। कई फैंस उनके लगातार सवाल कर रहे थे कि क्या आप प्रेग्नेंट है? इसके अलावा नेहा धूपिया द्वारा साझा की गई तस्वीर में भी कटरीना कुछ तरह छिपती दिखाई दीं।
यह भी पढ़ें- The Legend of Maula Jatt: भारत में कब रिलीज होगी 'मौला जट्ट?' जानें इस मामले में नया अपडेट
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह इन दिनों अपनी नई फिल्म पठान के गाने बेशरम रंग को लेकर विवादों से घिरी हुई हैं। वहीं, दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर कई बार अफवाह उड़ चुकी हैं। अक्सर उनके कपड़ों के कारण फैंस को यह लगा कि वह प्रेग्नेंट हैं। यह महज एक अफवाह थी।
यह भी पढ़ें- Urvashi Rautela: ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला, लोग बोले- भाभी जी शर्म करो...
करीना कपूर खान
करीना कपूर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। करीना के दो बेटे हैं। बीते दिनों उनके एक बार फिर से प्रेग्नेंट होने की अफवाह उड़ी थी।