फिल्म इंडस्ट्री में हर रोज कई नए लोग अपनी किस्मत आजमाने पहुंच जाते हैं, चांस भी मिल जाता है लेकिन कुछ ही होते हैं जो इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना पाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं पाकिस्तान की कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में, जो फिल्मों की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने आईं और उन्हें यहां अच्छी-खासी पहचान भी मिली। लेकिन अपनी एक्टिंग की वजह से सुर्खियों में रहने से ज्यादा ये अपने विवादों के कारण चर्चा में रहीं। कहते है आप दो ही वजहों से चर्चा में आ सकते हैं या तो अपने काम के दम पर या अपने विवादों के चलते और फिल्मी दुनिया में लोग कंट्रोवर्सी के चलते काफी चर्चा में रहते हैं। ऐसे ही कुछ पाकिस्तानी अभिनेत्रियां भी रही हैं जो बॉलीवुड में काम करने आईं लेकिन इन्होंने अपने विवादों के कारण खूब सुर्खियां बटोरी। तो चलिए जानते हैं कौन हैं वो हसीनाएं...
कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन: विवादों से रहा इन पाकिस्तानी हसीनाओं का नाता, एक ने कहा था भारत में लगता है डर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीना मलिक
पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक का विवादों से पुराना नाता रहा है। वीना मलिक कभी अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहीं हैं तो कभी अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से चर्चा में छा गई थीं। इतना ही नहीं आलम ये हुआ कि उन्हें 'कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन' कहा जाने लगा। वीना ने एफएचएम मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था, जिसके बाद वो काफी सुर्खियों में आ गई थीं। इतना ही नहीं इस फोटोशूट के कारण उनके परिवार ने उनसे किनारा कर लिया था। बाद में इस फोटोशूट पर वीना ने कहा था कि मैगजीन ने उनकी फोटो के साथ छेड़खानी की है। हालांकि, मैगजीन ने बताया कि वीना ने ही यह फोटो शूट कराया है।
सारा लोरेन
फिल्म ‘मर्डर 3’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस सारा लोरेन भी खूब विवादों में रहीं। भारतीय दर्शकों ने उन्हें फिल्मों में पसंद किया लेकिन उन्होंने एक बार कहा था कि भारत में उनकी जान को खतरा है। दरअसल, उरी अटैक के वक्त वो अपने काम की वजह से सारा मुंबई में ही मौजूद थीं और इसके बाद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'कला एक ऐसा क्षेत्र है, जहां राष्ट्रीयता की रेखाएं समाप्त हो जाती हैं। पाकिस्तान से ज्यादा भारत में फवाद खान को चाहने वाले हैं। पाकिस्तानी नागरिक अपनी घरेलू फिल्मों से अधिक भारतीय फिल्मों को देखते हैं। पाकिस्तान से अधिक भारत में मुसलमान हैं। उरी हमले के दौरान मैं काफी डर गई थी मुझे लग रहा था कि मेरी जिंदगी खतरे में है।'
मीरा
पाकिस्तानी एक्ट्रेस मीरा ने लॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय और हुस्न का जलवा बिखरने की तमाम कोशिशें की। लेकिन वो सभी नाकामयाब साबित हुई थी। मीरा को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। हालांकि, इसके बाद मीरा विवादों के चलते सुर्खियों में रहीं। उनके अफेयर की चर्चा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर के साथ उड़ी थी। बाद में मालूम हुआ कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।
मथिरा खान
वीजे रही मथिरा खान कुछ आइटम सॉन्ग्स में नजर आई थीं लेकिन वो सबसे ज्यादा चर्चा में तब आई जब उनका न्यूड फोटोशूट वायरल हुआ। 2013 में एक इंडियन न्यूज पेपर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "हां मैं बोल्ड हूं और ऐसा होना कोई पाप नहीं है।" एक पाकिस्तानी मैगजीन को दिए इंटरव्यू में मथिरा ने सफाई देते हुए कहा था कि उनकी जिस फोटो को न्यूड कहा जा रहा है उसमें वो न्यूड नहीं हैं।