फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT: वेब सीरीज जिन्होंने 2022 में तोड़ दीं बोल्डनेस की सारी हदें, देखने से पहले कमरे की कुंडी लगाना न भूलें

Sun, 06 Nov 2022 06:31 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 06 Nov 2022 06:31 PM IST
विज्ञापन
These are the boldest web series of the year 2022 yeh kaali kaali ankhein ek thi begum aadha ishq
ये काली काली आंखें - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन के बाद से ही लोगों की दिलचस्पी ओटीटी प्लेटफॉर्म में बढ़ गई है। लोग अब सिनेमा से ज्यादा ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज का इंतजार करते हैं और साल 2022 के बीते दस महीने ओटीटी के लिए काफी खास रहे। इस साल ओटीटी पर अलग-अलग जोनर की कई मजेदार वेब सीरीज रिलीज हुईं, जिसमें बोल्डनेस का तड़का भी लगाया गया। लेकिन सबसे ज्यादा किन सीरीज में बोल्ड कंटेंट परोसा गया? आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
These are the boldest web series of the year 2022 yeh kaali kaali ankhein ek thi begum aadha ishq
एक थी बेगम - फोटो : सोशल मीडिया

एक थी बेगम
बोल्डनेस के कारण 'एक थी बेगम' भी रिलीज के समय सुर्खियों में रही। यह स्ट्रीम एमएक्स प्लेयर पर मौजूद है यह मराठी वेब सीरीज है, जिसे हिंदी में डब किया गया है। इस सीरीज की कहानी में काफी  सारे बोल्ड सीन्स मौजूद है। कहानी में दिखाया गया है कि मुंबई के डॉन मकसूद का चेला मायानगरी में ही हेरोइन का कारोबार फैलाना चाहता है। जहीर नाम का दादा इसके खिलाफ है। मकसूद के लोकल चेले नाना से उसका पंगा होता है और अपराध की इस कहानी में ढेर सारे बोल्ड सीन्स है।

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt Baby: क्या अपनी बेटी का ये नाम रखेंगी आलिया भट्ट? शादी से पहले ही नेशनल टीवी पर कर चुकी हैं खुलासा

These are the boldest web series of the year 2022 yeh kaali kaali ankhein ek thi begum aadha ishq
वर्जिन भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्जिन भास्कर
इस शो में भास्कर त्रिपाठी की ऐसी लाइफ को दिखाया गया है, जिसकी खतरनाक इमेजिनेशन ने उसे बोल्ड नॉवलिस्ट बना दिया है। वो एडल्टहुड को एक्सप्लोर करना चाहता है। शो की कहानी काफी दिलचस्प है, लेकिन इसमें बोल्ड सीन की काफी ज्यादा भरमार है।

यह भी पढ़ें: किस्सा KISS का: इस अभिनेत्री ने किया था भारतीय सिनेमा का पहला किसिंग सीन, जानें कैसे हुई थी शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
These are the boldest web series of the year 2022 yeh kaali kaali ankhein ek thi begum aadha ishq
आधा इश्क - फोटो : सोशल मीडिया

आधा इश्क
आधा इश्क वेब सीरीज में एक ऐसी स्टोरी दिखाई गई है जिसमें एक महिला सब कुछ होने के बावजूद अपने पति से खुश नहीं रहती। उसे एक ऐसे हमसफर की तलाश होती है, जिसका प्यार सिर्फ बेडरूम या चीजों तक सीमित न हो, बल्कि वो उसका सम्मान करे, उसके साथ एक हमसफर की तरह रहे।

विज्ञापन
These are the boldest web series of the year 2022 yeh kaali kaali ankhein ek thi begum aadha ishq
ये काली काली आंखें - फोटो : सोशल मीडिया

ये काली काली आंखें
बोल्ड वेब सीरीज के मामले में यह वेब सीरीज टॉप लिस्ट में आती है। बता दें कि ‘ये काली काली आंखें’ की कहानी ब्राह्मण नेता की बेटी और मुनीम के बेटे की शादी की है। नेता की बेटी इस लड़के को हर कीमत पर पाना चाहती है। वेब सीरीज में ताहिर राज भसीन, श्वेता त्रिपाठी, आंचल सिंह, सौरभ शुक्ला, बृजेंद्र काला और अरुणोदय सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed