बॉलीवुड, भोजपुरी और पंजाबी की तरह ही हरियाणवी गानों के लोग दीवाने हैं। बीते कुछ सालों में कई दमदार हरियाणवी सिंगर उभरकर सामने आए हैं। जो अपनी आवाज के दम पर खास पहचान बना चुके हैं। सपना चौधरी हरियाणा की एक ऐसी कलाकार हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर हरियाणवी इंडस्ट्री को बुलंदियों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई हैं। सपना की खूबसूरती के चर्चे दूर-दूर तक हैं। वहीं, हरियाणा इंडस्ट्री में कई ऐसी सिंगर्स हैं जो आवाज के साथ साथ हुस्न के जलवे भी बिखेरती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख के जरिए हरियाणा की उन खूबसूरत सिंगर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सामने सपना चौधरी का चार्म भी फीका है। तो चलिए शुरू करते हैं...
Haryanvi Singer: हरियाणा की इन सिंगर के आगे फीका है सपना चौधरी का चार्म, खूबसूरती देख आप 'क्वीन' को भूल जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीषा शर्मा
मनीषा शर्मा को हरियाणा की गुरलेज अख्तर के रूप में जाना जाता है। वह हरियाणा की पहली महिला सिंगर हैं, जिन्होंने बहुत ही शानदार माफिया गाने दिया है। उनके कुछ फेमस गाने में 'बदनाम गबरू', 'इनाम', 'सिस्टम' शामिल हैं। मनीषा की आवाज का हर कोई दीवाना है। हाल ही में उनके गाने 'बेईमान छोरा', 'कह दिया' और 'ठा ठा' काफी फेमस हुआ था। मनीषा हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की रहने वाली हैं।
अनु कादयान
अनु कादयान हरियाणा की एक सदाबहार गायिका हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था लेकिन उनके करियर में काफी उतार-चढ़ाव आए। अनु कादयान का हर गाना हिट होता है, ऐसे में उनको हरियाणा की हिट मशीन भी कहकर बुलाया जाता है। उनके 'अंग्रेजी मीडियम', 'बहू काले' की जैसी कई लोकप्रिय गाने हैं। वहीं हाल ही में अनु कादयान आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: रुबीना से लेकर दिव्यांका तक ये एक्ट्रेस हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, लिस्ट में कई बड़े नाम हैं शामिल
रेणुका पंवार
रेणुका पंवार अपनी आवाज के बल पर आज इंडस्ट्री की बेहतरीन सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं। रेणुका हरियाणा के सबसे वायरल गाने '52 गज का दमन' के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने 'भागा आला', 'डीजे पे नचुंगी', 'जौंगी पानी लेने', 'काला दमन' जैसे कई हिट गाने दिए हैं। मूल रूप से वह उत्तर प्रदेश के बागपत खेकड़ा से ताल्लुक रखती हैं लेकिन उन्हें नाम और प्रसिद्धि हरियाणवी गानों से मिली। हाल ही में उनका सपना चौधरी के साथ 'चक्की नीचे भूत' गाना आया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।
मोनिका शर्मा
मोनिका शर्मा अपने गीत 'जलेबी जुदा' से काफी लोकप्रिय हुई थीं। अक्सर ही मोनिका के गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। पिछले महीने रिलीज हुए उनके गाने 'जाट की सेटिंग' ने भी धमाल मचा दिया था। मोनिका के फेमस गानों में 'बलम कालो', 'बलम बावला', 'नागिन', 'हूर' जैसे कई गाने शामिल हैं। बता दें कि मोनिका शर्मा हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: उड़िया एक्ट्रेस ने लगाया इंटीमेट वीडियो लीक करने का आरोप, फिल्म निर्माता के खिलाफ FIR दर्ज