फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guinness record: अनोखे रिकॉर्ड्स के चलते इन कलाकारों ने गिनीज बुक में दर्ज कराया नाम, जानकर आप भी होंगे हैरान

Tue, 07 Feb 2023 06:58 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 07 Feb 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
These Artist Have unique Guinness book of world record Lalita Pawar Asha Bhosle Ashok Kumar Kumar Shanu
bollywood artist - फोटो : सोशल मीडिया

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दुनिया भर में सबसे शानदार और अनोखी उपलब्धियों को दर्ज करता है। वहीं, इस अनोखे रिकॉर्ड्स में बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर और कलाकारों का नाम भी शामिल हैं। उन्होंने अपने काम, गाने और अभिनय से यह उपलब्धि हासिल की है। आइये जानते हैं उनके बारे में। 

These Artist Have unique Guinness book of world record Lalita Pawar Asha Bhosle Ashok Kumar Kumar Shanu
आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया

आशा भोसले
आशा भोसले एक बेहतरीन सिंगर हैं। उन्होंने बॉलीवुड में तमाम गाने गाए हैं। सिंगर आशा भोसले ने साल 2011 में म्यूजिक हिस्ट्री में सबसे अधिक गाने रिकॉर्ड किए थे। जिसको लेकर आशा भोसले का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने 1947 से उन्होंने 20 भारतीय भाषाओं में 11000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं। 

Shiv Shastri Balboa: करोड़ों की गाड़ी छोड़ ऑटो में सफर करने को मजबूर हुए अनुपम खेर, बोले- कुछ भी हो सकता है

These Artist Have unique Guinness book of world record Lalita Pawar Asha Bhosle Ashok Kumar Kumar Shanu
जगदीश राज - फोटो : सोशल मीडिया

जगदीश राज 
बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में शुमार जगदीश राज को सभी जानते हैं। उन्होंने बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों में पुलिस ऑफिसर का रोल अदा किया है। उनके नाम सबसे ज्यादा टाइपकास्ट अभिनेता होने का गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड है। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता ने 144 फिल्मों में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है। 

Jr. NTR: फैंस के सवालों से परेशान हुए जूनियर एनटीआर? बोले- पत्नी से पहले आपको बताते हैं हर बात फिर भी...

विज्ञापन
विज्ञापन
These Artist Have unique Guinness book of world record Lalita Pawar Asha Bhosle Ashok Kumar Kumar Shanu
अशोक कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अशोक कुमार
अभिनेता अशोक कुमार बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हुआ करते थे। उन्होंने 63 साल की उम्र तक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1836 में फिल्म जीवन नैया से की और आखिरी बार उन्हें 1980 में एक टीवी शो में देखा गया था। मुख्य भूमिकाओं में सबसे लंबे बॉलीवुड करियर के लिए अभिनेता के नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 

 

कियारा से पहले ये अभिनेत्रियां भी शाही अंदाज में रचा चुकी हैं शादी

विज्ञापन
These Artist Have unique Guinness book of world record Lalita Pawar Asha Bhosle Ashok Kumar Kumar Shanu
कुमार शानू - फोटो : सोशल मीडिया

कुमार शानू
कुमार शानू संगीत की दुनिया के बादशाह कहे जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्मों के लिए अपनी आवाज दी है। आज भी उनके गानों को खूब पसंद किया जाता है। साल 1993 में सिंगर कुमार शानू ने एक ही दिन में 28 गाने रिकॉर्ड किए थे। जो कि खुद में ही एक रिकॉर्ड है। एक दिन में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने पर कुमार शानू का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed