बॉलीवुड में देश-दुनिया के तमाम लोग किस्मत आजमाने आते हैं। कुछ लोग सफलता हासिल करते हैं तो कुछ अधूरे सपनों के साथ लौट जाते हैं। इस इंडस्ट्री में कई विदेशी हस्तियों ने अच्छा नाम कमाया है तो साथ ही भारत के क्षेत्रीय सिनेमा के सितारों ने भी खुद को साबित किया है। साउथ सिनेमा से लेकर भोजपुरी और बंगाली इंडस्ट्री तक के सितारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। इस कड़ी में मराठी एक्टर्स को नहीं भुलाया जा सकता है। ऐसे कई एक्टर हैं, जिनका मराठी इंडस्ट्री में तो अच्छा नाम है ही, बॉलीवुड में भी उन्होंने खुद को साबित किया है। आइए जानते हैं...
Celebs: मराठी सिनेमा के वो सितारे जिन्होंने बॉलीवुड में भी जमाया सिक्का, दर्शकों पर चलाया अभिनय का जादू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरद केलकर
शरद केलकर ने वर्ष 2004 में बिपिन नडकर्णी की फिल्म 'उत्तरायण' से मराठी सिनेमा में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने प्रियदर्शन की फिल्म 'हलचल' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखे। शरद केलकर बॉलीवुड में 'मोहनजोदड़ो', 'भूमि', 'तानाजी' जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं।
सिद्धार्थ जाधव
सिद्धार्थ जाधव मराठी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर और कॉमेडियन हैं। मगर, मराठी सिनेमा के साथ-साथ उन्होंने बॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमाया है। वह गोलमाल, सिंबा और राधे: योर वॉन्टेड भाई जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आखिरी बार उन्हें रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने कई हिंदी टीवी सीरियल्स में भी अच्छा काम किया, जिनमें से 'बा, बहू और बेबी' भी एक है।
Love Kills- Madhumita Shukla Hatyakand: सामने आएगा मधुमिता हत्याकांड का सच! जानिए कब और कहां देख सकेंगे
मोहन जोशी
मोहन जोशी शानदार एक्टर हैं। उन्होंने थिएटर की दुनिया में भी अच्छा नाम कमाया है। साथ ही टीवी और फिल्म इंडस्ट्री का भी वह जाना-पहचाना चेहार हैं। मूल रूप से मोहन जोशी मराठी इंडस्ट्री के एक्टर हैं। मगर उन्होंने भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। वह करीब तीन दशक से सिनेमा की दुनिया में सक्रिय हैं। वह 'वास्तव', 'बिच्छू', 'बागवान', 'गंगाजल' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
Filmy Wrap: सवालों से परेशान हुए जूनियर एनटीआर और कंगना के निशाने पर फिल्म माफिया, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
नाना पाटेकर
नाना पाटेकर का तो नाम ही काफी है। वह अपने आप में अभिनय की पाठशाला हैं। उन्हें अपने अभिनय के लिए तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स और चार फिल्म फेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं। नाना ने अपने करियर के शुरुआती दौर में मराठी फिल्मों में अभिनय किया। 'परिंदा', 'वेलकम', 'राजनीति', 'शक्ति: द पावर' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में नाना पाटेकर का शानदार अभिनय देखने को मिला है।
Lata Mangeshkar: लता मंगेशकर के निधन के बाद परिवार ने त्याग दी ये मिठाई, वृद्धाश्रम के लिए नासिक में मिली जमीन