फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: धमाकेदार एंट्री के बाद भी पर्दे से गायब हुईं ये हसीनाएं, एक ने तो SRK संग काम कर जीते थे चार अवॉर्ड

Sun, 30 Jul 2023 06:58 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 30 Jul 2023 06:58 PM IST
सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई ऐसी हसीनाएं हैं, जो हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं। हालांकि, समय के साथ-साथ ये पर्दे से पूरी तरह गायब हो गईं। 

विज्ञापन
These Beauties Suddenly Disappeared From Industry Malini Sharma Gayatri Joshi Nandini Singh Puja Salvi
इंडस्ट्री से गायब हुईं ये हसीनाएं - फोटो : अमर उजाला

मायानगरी मुंबई की चकाचौंध लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की ताकत रखती है। आए दिन हजारों लोग ऑडिशन देने बॉलीवुड गलियारों में पहुंचते हैं, और न जाने कितने अपने सपने को टूटता देखकर वापस लौट जाते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत करके आज इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। सुपरस्टार्स की एक झलक पाने के लिए फैंस कितने उत्सुक होते हैं, इसका नजारा समय-समय पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में दिख ही जाता है। इसके उलट इंडस्ट्री में कुछ ऐसे चेहरे भी रहे हैं, जिन्हें फिल्मों में काम मिला। उनकी मूवी हिट रही, बावजूद इसके भी वह पर्दे से पूरी तरह गायब हो गए। आज हम आपको इस आर्टिकल में उन्हीं हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हिट मूवीज का हिस्सा रहीं, लेकिन समय के साथ इंडस्ट्री से दूर होती चली गईं। 

These Beauties Suddenly Disappeared From Industry Malini Sharma Gayatri Joshi Nandini Singh Puja Salvi
कोएना मित्रा - फोटो : सोशल मीडिया

कोएना मित्रा कई बेहतरीन मूवीज का हिस्सा रहीं। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा तारीफ उनके 'साकी-साकी' गाने के लिए मिली। कोएना की खूबसूरती पर फैंस लट्टू थे। बावजूद इसके एक्ट्रेस ने प्लास्टिक सर्जरी कराने की ठानी और ऐसा किया भी, लेकिन इसके बाद न जाने क्या हुआ कि कोएना अचानक से ही इंडस्ट्री से गायब हो गईं। बाद में एक्ट्रेस 'बिग बॉस' का हिस्सा बनीं, लेकिन उन्हें वह पहले जैसा प्यार नहीं मिल पाया।

 

These Beauties Suddenly Disappeared From Industry Malini Sharma Gayatri Joshi Nandini Singh Puja Salvi
मन्नारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दो हिट सिस्टर्स प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा ने भी एक्टिंग करियर में अपना हाथ आजमाया। मन्नारा को हिंदी फिल्म 'जिद' में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री का रुख किया, और तमिल-तेलुगु फिल्म में काम किया। बावजूद इसके वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। मन्नारा को कभी-कभी म्यूजिक एल्बम में देखा जाता है। 

Archana Gautam: मनीषा रानी से तुलना पर अर्चना ने तोड़ी चुप्पी, BB OTT 2 कंटेस्टेंट की तारीफ में कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
These Beauties Suddenly Disappeared From Industry Malini Sharma Gayatri Joshi Nandini Singh Puja Salvi
पूजा साल्वी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म 'नौटंकी साला' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस पूजा साल्वी भी पर्दे से गायब हो चुकी हैं। 'नौटंकी साला' पूजा की डेब्यू फिल्म थी। हालांकि, पूजा सिर्फ इसी एक फिल्म में नजर आईं। इसके बाद वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट का हिस्सा रहीं। बाजवूद इसके वह शोबिज की दुनिया से दूर जा चुकी हैं। 

RARKPK: रणवीर ने बताया फिल्म के सेट पर कैसा था जया बच्चन का व्यवहार, कहा- एक्ट्रेस को देख लोग हो जाते थे अलर्ट

विज्ञापन
These Beauties Suddenly Disappeared From Industry Malini Sharma Gayatri Joshi Nandini Singh Puja Salvi
नंदिनी - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा के साथ 'एक और एक ग्यारह' और डिनो मोरिया के साथ 'प्लेटफॉर्म' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं नंदिनी भी इंडस्ट्री से दूर जा चुकी हैं। बॉलीवुड में ज्यादा कमाल न दिखाने की वजह से नंदिनी ने टीवी इंडस्ट्री का रुख किया था। नंदिनी, वर्ष 2015 में 'कोड रेड तलाश' में नजर आई थीं। इसके बाद वह लाइमलाइट से पूरी तरह दूर हैं। 

Neelam Gill: नीलम गिल ने बताया लियोनार्डो डिकैप्रियो संग अफेयर का सच, जानें क्या है दोनों का रिश्ता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed