शादी सात जन्मों का बंधन कही जाती है। दो लोग एक-दूजे के प्यार में पड़कर शादी के सपने संजोते हैं। पूरे रीति-रिवाज के साथ एक-दूजे का हाथ थामते हैं। मगर, कई बार परिस्थतियां तो कभी आपसी मतभेद इस रिश्ते को इतना कमजोर कर देते हैं कि बात तलाक के फैसले पर जाकर रुकती है। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक ऐसे कई सितारे हैं, जिनकी पहली शादी टूट गई। हालांकि, तलाक के बाद उन्होंने दूसरी शादी की। मगर, कुछ स्टार्स अकेले जिंदगी बिता रहे हैं। इस लिस्ट में भोजपुरी सिनेमा की कई एक्ट्रेस भी शुमार हैं। इन एक्ट्रेस ने तलाक के बाद दूसरी शादी नहीं की और अकेले ही अपनी जिंदगी में खुश हैं। आइए जानते हैं...
Bhojpuri Actress: तलाक के बाद इन भोजपुरी अभिनेत्रियों ने नहीं की दूसरी शादी, अकेले बिता रहीं जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंजना सिंह
भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस अंजना सिंह ने वर्ष 2013 में भोजपुरी एक्टर यश कुमार से शादी की थी। मगर, दोनों का प्रेम विवाह ज्यादा दिन नहीं चल पाया और दोनों तलाक देकर अलग-अलग हो गए। तलाक के बाद से अंजना अकेले जिंदगी गुजार रही हैं और अपनी जिंदगी में सिंगल ही खुश हैं।
पाखी हेगड़े
पाखी हेगड़े और उमेश हेगड़े ने वर्ष 2014 में शादी की थी। मगर, शादी के कुछ वक्त बाद ही इनका रिश्ता दरकने लगा और अलग हो गए। उमेश से तलाक के बाद पाखी अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई में रहती हैं।
Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' के लिए करना होगा इंतजार! फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव
अलीना शेख
भोजपुरी एक्ट्रेस अलीना शेख ने वर्ष 2016 में मुदस्सिर बेग से शादी की थी। मगर शादी के कुछ वक्त बाद ही दोनों का तलाक हो गया। हालांकि, अलीना के पति ने उनसे तलाक क्यों लिया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। मगर, तलाक के बाद अलीना सिंगल ही जिंदगी बिता रही हैं।
UNICEF: आयुष्मान खुराना को यूनिसेफ इंडिया ने बनाया नेशनल एम्बेसडर, एक्टर ने खुशी जताते हुए कही यह बात
रश्मि देसाई
रश्मि देसाई यूं तो टीवी जगत का चर्चित नाम हैं। मगर, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी इंडस्ट्री से की थी। रश्मि ने वर्ष 2012 में अपने को-एक्टर नंदीश संधु से शादी रचाई थी। हालांकि, इनकी शादी दो साल ही चली। पति से तलाक के बाद रश्मि भी अकेले जिंदगी बिता रही हैं।
Sanjay Leela Bhansali: संजय लीला भंसाली का बड़ा खुलासा, बोले- लोगों ने गंगूबाई न बनाने की दी थी सलाह