बॉलीवुड में कई ऐसे सुपरस्टार हैं जो बॉक्स ऑफिस पर राज करते हैं। रिलीज होने के साथ ही उनकी फिल्में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम करती हैं। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान जैसे सितारों ने बहुत कम संख्या में फिल्में की हैं और फिल्म इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है। लेकिन इंडस्ट्री में ऐसे कई ऐसे भी कलाकार हैं जिन्होंने इन अभिनेताओं से तीन से चार गुना ज्यादा फिल्मों में काम किया है। आइए जानते हैं इन सितारों के बारे में...
Bollywood: 400 से ज्यादा मूवीज कर चुके हैं ये सितारे, एक के नाम तो है 700 से ज्यादा फिल्मों का रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में शक्ति कपूर का नाम सबसे पहले आता है। अपने फिल्मी करियर में शक्ति ने विलेन के रोल से लेकर कॉमिक किरदार तक निभाए हैं। हर रोल में उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी है। शक्ति अब तक 700 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
Neena Gupta: 20 साल बड़े फिरोज खान की बड़ी बहन की भूमिका निभा चुकी हैं नीना, कहा- घर चलाने के लिए...
दूसरे पायदान पर अनुपम खेर का नंबर आता है। 80 के दशक से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अनुपम 90 के दशक में लगभग हर दूसरी फिल्म में नजर आ जाते थे। उन्होंने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है। अनुपम अब तक 500 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं।
ShahRukh Khan: शाहरुख खान ने बताया कोविड में कैसे रखते थे खुद को फिट, इन अभिनेताओं से लेते थे जिम के टिप्स
फिल्म बॉम्बे टू गोवा से लेकर अब तक अरुणा ईरानी ने कई सफल फिल्मों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से किरदार में जान भर दी है। बेटा में उनके काम की आज भी तारीफ होती है। अब तक अरुणा ने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा वह टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
Kriti Sanon: सिर्फ 20 मिनट के...,इस वजह से कृति सेनन की मां ने एक्ट्रेस को 'लस्ट स्टोरीज' न करने की दी थी सलाह
बॉलीवुड के सबसे दमदार विलेन की बात जब भी होती है तब अमरीश पुरी का नाम जेहन में सबसे पहले आता है। दमदार आवाज और शानदार एक्टिंग से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। अभिनेता ने अपने करियर में 400 से अधिक फिल्मों में काम किया है। इसमें हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी शामिल है।
Shahrukh Khan: 'दीवाना' नहीं शाहरुख ने इस फिल्म से किया था डेब्यू, पहली ही मूवी में निभाया था 'गे' का किरदार