{"_id":"5c45f286bdec224d9d194a8f","slug":"these-bollywood-actress-get-married-at-their-successful-stage-of-the-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म सुपरहिट होते ही शादी कर बॉलीवुड छोड़ गईं ये 7 हीरोइनें, आखिरी नाम चौंकाने वाला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म सुपरहिट होते ही शादी कर बॉलीवुड छोड़ गईं ये 7 हीरोइनें, आखिरी नाम चौंकाने वाला
Tue, 22 Jan 2019 01:31 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
mahesh babu and namrata
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां ऐसी है जिन्होंने अपने करियर की ऊंचाइयों को जैसे ही छुना शुरू किया वैसे ही उन्होंने शादी भी कर ली। बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर भी उन्हीं हीरोइनों में से एक हैं। नम्रता ने साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू से शादी की। हैं। नम्रता शिरोडकर 22 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस मौके पर जानते हैं बॉलीवुड ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जो अपने करियर के पीक में शादी के बंधन में बंध गईं।
sonam kapoor and anand ahuja
- फोटो : file photo
एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पिछले साल ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहुजा से शादी की है। बता दें कि सोनम ने जिस समय शादी की वह अपने करियर के पीक में थीं। फिल्म 'नीरजा' में शानदार किरदार निभाने के लिए सोनम कपूर को नेशनल अवॉर्ड मिला था।
VIRAT KOHLI ANUSHKA sharma
- फोटो : अमर उजाला
साल 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कई हिट फिल्में दी, जिनमें 'बैंड बाजा बारात', 'जब तक है जान' और 'पीके' शामिल हैं। वहीं, अनुष्का ने अपने प्रोड्क्शन हाउस से फिल्म 'एनएच 10' बनाई थी। ऐसे में अनुष्का ने अपने करियर के पीक में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से शादी कर ली। शादी के बाद वो अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'परी' में नजर आईं। अनुष्का पूरी तरह से एक्टिव हैं और फिलहाल वरुण धवन के साथ 'सुई-धागा' की शूटिंग में बिजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul and Asin
- फोटो : file photo
बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्म 'गजनी' से डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस आसिन खान भी शादी करके अपनी घर-गृहस्थी में बिजी हैं। आसिन ने फिल्म इंडस्ट्री के दो खान के साथ फिल्म की है जिसमें शाहरुख खान शामिल नहीं हैं। सलमान के साथ उन्होंने फिल्म 'रेडी' में काम किया था। असिन ने माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा के साथ 2016 में घर बसा लिया। शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है।
विज्ञापन
bhagyashree
- फोटो : file photo
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' से लोगों की नजरों में आईं खूबसूरत अदाकारा भाग्यश्री ने भी समय रहते अपना जीवनसाथी ढूंढ लिया। भाग्यश्री ने एक्टर से प्रोड्यूसर बने हिमालय डसानी के साथ सेटल होना बेहतर समझा।