जोया अख्तर के निर्देशन में बनी द आर्चीज नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है। फिल्म में खुशी कपूर समेत सभी कलाकारों की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। हाल ही में इस फिल्म का प्रीमियर रखा गया था, जहां बॉलीवुड के कई नामी सितारे नजर आए थे। इस इवेंट में खुशी कपूर अपनी मां का गाउन पहने हुए नजर आई थीं। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी मांं की ड्रेस पहनने से बिल्कुल भी परहेज नहीं करतींं।
Bollywood: मां के कपड़े पहनने से जरा भी नहीं हिचकतीं ये अभिनेत्रियां, लुक से खूब लूटती हैं वाहवाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यामी गौतम बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक फेम निर्देशक आदित्य धर से शादी की है। अभिनेत्री अपनी शादी पर अपनी मां की सांड़ी पहने नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने अपनी दादी के गहने भी कैरी किए थे।
स्वरा भास्कर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक वे अपने कई किरदार से लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रही हैं। वे भी उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो अपनी मां के कपड़ों में नजर आ चुकी हैं। स्वरा ने अपनी शादी में अपनी मां की 40 साल पुरानी साड़ी पहनी थी।
फिल्म द आर्चीज से सुहाना खान ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। उनके अभिनय की हर तरफ तारीफ हो रही है। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले भी सुहाना काफी लाइमलाइट बटोरा करती थीं। एक इवेंट में वे अपनी मां की साड़ी पहनकर पहुंची थीं, जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं।
इस लिस्ट में जान्हवी कपूर का नाम भी शामिल है। हर फिल्म के साथ उनकी एक्टिंग में गजब का सुधार देखने को मिल रहा है। फिल्म बवाल में भी उन्होंने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीता था। जान्हवी कपूर एक कार्यक्रम के दौरान अपनी मां की साड़ी पहने हुए नजर आ चुकी हैं। ऐसा उन्होंने श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए किया था।
Gauahar Khan: रेड कार्पेट पर अपने ट्रिपिंग का वीडियो साझा होने पर भड़कीं गौहर, बोलीं- यह सच में शर्मनाक है