फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actresses: रईस मर्दों से डेट करने पर इन अभिनेत्रियों ने सुने ताने, लोगों ने 'गोल्ड डिगर' तक कह डाला

Wed, 08 Mar 2023 04:59 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 08 Mar 2023 04:59 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Actresses Have Been Trolled  For Dating Rich Man From Sushmita Sen To Rhea Chakraborty
अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेत्री जितना फिल्म और एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहती हैं, उतना ही अपने रिलेशन को लेकर खबरों में बनी रहती है। खासकर तब जब उनका नाम किसी फेमस और पैसे वाले शख्स के साथ जुड़ता है। उनके इस रिश्ते को कई तरह के नाम दिए जाते हैं। उन्हें गोल्ड डिगर तक कह दिया जाता है। कई बार ऐसे रिश्तों में उम्र का एक बड़ा अंतर भी होता है। लेकिन समाज और आलोचनाओं से परे जाकर ये अभिनेत्रियां न सिर्फ इन रिश्तों को खुलकर स्वीकार करती हैं बल्कि उन्हें निभाती भी हैं। आइये हम कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के ऐसे रिश्तों के बारे में बात करते हैं जिनके कारण उंनको कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

These Bollywood Actresses Have Been Trolled  For Dating Rich Man From Sushmita Sen To Rhea Chakraborty
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन
पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का नाम वैसे तो कई दिग्गज हस्तियों के साथ जुड़ा, लेकिन जब आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी के साथ उनकी डेटिंग की खबरें सामने आईं तो उन्हें खूब ट्रोल किया गया। ललित मोदी के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर सुष्मिता को लोगों ने ‘गोल्ड डिगर’ तक कह दिया।

यह भी पढ़ें: डंजियन्स एंड ड्रैगन्स का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज, लोग बोले- हिंदी के बिना मजा नहीं आएगा

These Bollywood Actresses Have Been Trolled  For Dating Rich Man From Sushmita Sen To Rhea Chakraborty
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी
बेशक शिल्पा शेट्टी का बॉलीवुड करियर बेहद शानदार रहा है, लेकिन अपने करियर के पीक पर जब उन्होंने बिजनसमैंन राज कुंद्रा से शादी कर ली तो उन्हें लोगों के खूब ताने सुनने पड़े थे। राज कुंद्रा के साथ रिश्ता जोड़ने पर लोगों ने उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ और ‘घर तोड़ने वाली औरत’ तक कहा था।

यह भी पढ़ें: मां...दुर्गा.. और स्त्री शक्ति... सुष्मिता ने बयां कीं महिलाओं की खासियत, लिखा- अपना ख्याल रखें
 
विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Actresses Have Been Trolled  For Dating Rich Man From Sushmita Sen To Rhea Chakraborty
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram

जब मलाइका अरोड़ा ने अपने पति अरबाज खान से तलाक लिया तो उन्हें काफी चुनौतीपूर्ण दौर से गुजरना पड़ा। उन्हें न सिर्फ लोगों की नफरत का शिकार होना पड़ा, बल्कि लोगों ने यह तक कह दिया था कि मलाइका ने सिर्फ पैसों के लिए अरबाज से शादी की थी और मकसद पूरा होने के बाद अरबाज को छोड़ दिया। अब जब मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं तब भी उनको लोगों के कई तरह के ताने सुनने पड़ते हैं।

यह भी पढ़ें: किसी का भाई किसी की जान से बाजी मारेगी सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म? 'गदर 2' को लेकर आई गुड न्यूज

विज्ञापन
These Bollywood Actresses Have Been Trolled  For Dating Rich Man From Sushmita Sen To Rhea Chakraborty
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा
देसीगर्ल प्रियंका चोपड़ा को लेकर जब ऐसी खबरें सामने आईं कि वो खुद से 10 साल छोटे निक जोनस को डेट कर रही हैं तो लोगों का माथा चकरा गया था। निक जोनस के साथ रिलेशनशिप को लेकर प्रियंका को खूब ताने सुनने पड़े थे। यहां तक कि साल 2018 में ‘द कट’ ने प्रियंका और निक को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित किया था, जिसने एक बड़ी बहस छेड़ दी थी।

यह भी पढ़ें: नए ट्विस्ट के साथ आएगा 'लॉकअप' सीजन 2, वॉर्डन बन टीवी की ये फेवरेट बहुएं लगाएंगी कैदियों की क्लास
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed