फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's day: बॉलीवुड में सक्रिय 'वूमनिया' ने कुछ इस अंदाज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को किया बयां

Thu, 07 Mar 2019 08:32 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 07 Mar 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
these bollywood celebs explains international women's day meaning
bollywood celebs

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अगर इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही महिलाओं की बात की जाए तो वो अपने बेफिक्रे और बेबाक अंदाज से समाज की बुराईयों से लड़ते हुए लोगों को संदेश दी रही हैं। मीटू आंदोलन ने जिस तरह देश में तूफान ला दिया और कई बड़े नाम वालों की करतूतें सामने आ गईं। इस बीच इस मूवमेंट की आलोचनाएं भी खूब हुईं। महिला दिवस पर पेश है बॉलीवुड में सक्रिय महिलाओं के विचार...

these bollywood celebs explains international women's day meaning
अलंकृता श्रीवास्तव
यौन अपराध की खुलकर खिलाफत होः अलंकृता श्रीवास्तव
'लिप्स्टिक अंडर माई बुर्का' फिल्म बना चुकीं डायरेक्टर अलंकृता श्रीवास्तव का कहना है कि स्क्रीन पर महिलाओं के लिए अब हर दिन जगह बढ़ती जा रही है। महिला कलाकारों, महिला निर्देशकों और महिला निर्माताओं की कोशिशें अब कामयाब होती जा रहीं जो अब बड़े पैमाने पर महिला प्रधान फिल्में बनने लगी हैं। इससे फिल्मों की गुणवत्ता में बड़ा बदलाव भी आ रहा है। मेरा संदेश उन महिलाओं के लिए है जो यौन अपराध झेलती हैं। उन्हें इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए और खुलकर सामने आना चाहिए। 
these bollywood celebs explains international women's day meaning
shweta tripathi
महिला होना एक आशीर्वाद और वरदान के समानः श्वेता त्रिपाठी 
एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी शर्मा कहती हैं कि एक महिला होना एक आशीर्वाद और वरदान के समान है। महिलाएं महाशक्ति हो सकती हैं। हम आमतौर पर केवल अपने ही बारे में सोचते हैं,जबकि अन्य महिलाओं के बारे में भी सोचना जरूरी है। मैं आज वो हूं जो मैं बनना चाहती थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
these bollywood celebs explains international women's day meaning
Neetu Chandra
हर महिला को अपने आप पर गर्व करना चाहिएः नीतू चंद्रा 
एक्ट्रेस नीतू चंद्रा का कहना हैकि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेरा दुनिया की सभी महिलाओं से ये आग्रह है कभी भी अपने आप को किसी भी चीज से परेशान मत हों। एक महान और उज्ज्वल भविष्य के लिए खुद को हमेशा रिचार्ज करती रहें। खुद को प्रेरित महसूस करने के लिए अपने आप को आगे बढ़ाएं  और जीवन में कभी हार मत मानो। मुझे एक महिला होने पर वास्तव में गर्व है और ऐसा इस दुनिया में हर महिला को अपने बारे में महसूस करना चाहिए। 
 
विज्ञापन
these bollywood celebs explains international women's day meaning
tulsi kumar
बॉलीवुड में बढ़ेगी महिलाओं की सक्रियताः तुलसी कुमार
सिंगर तुलसी कुमार का कहना है कि पिछले कुछ सालों में इंडस्ट्री में बहुत कुछ बदल गया है। महिलाओं ने पुरानी सोच और मापदंडों को तोड़ दिया है। कामकाजी विवाहित महिलाओं के प्रति मानसिकता स्वागत योग्य हो गई है और सबसे अच्छी बात यह है कि महिला केंद्रित फिल्में और स्क्रिप्ट्स हैं। जिनपर नियमित रूप से काम हो रहा है। इंडस्ट्री में अब महिलाओं को केंद्र में रखते हुए गाने भी बनाए जा रहे हैं। मुझे यकीन है आने वाले समय में बॉलीवुड में महिलाओं की सक्रियता और बढ़ेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed