{"_id":"5c4ef42fbdec2205dc401505","slug":"these-bollywood-celebs-have-commerce-and-economic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बजट' के बारे में अच्छी नॉलेज रखते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, एक ने तो जीता था गोल्ड मेडल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बजट' के बारे में अच्छी नॉलेज रखते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, एक ने तो जीता था गोल्ड मेडल
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 29 Jan 2019 07:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
बॉलीवुड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बजट 2019 की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। बजट वित्त मंत्रालय में छपना शुरू भी हो गया है। अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल 1 फरवरी 2019 को बजट पेश करेंगे। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली अभी अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे हैं। इस वजह से वित्त मंत्रालय का कार्यभार फिलहाल रेल मंत्री पीयूष गोयल देख रहे हैं। यह मौजूदा सरकार का अंतरिम बजट है इसलिए आम लोगों की तरह बॉलीवुड सेलेब्स को भी इस बजट से उम्मीदें हैं। इस खास मौके पर जानिए उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने बिजनेस और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की है और बजट को लेकर वह अच्छी समझ रखते हैं।
2 of 9
shahrukh khan
- फोटो : bollywoodlife
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है शाहरुख खान का। अपने रोमांटिक अंदाज से फैंस को दीवाना बना देने वाले किंग खान ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। इसके साथ ही उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्यूनिकेशन की भी पढ़ाई की थी लेकिन फिल्मी करियर के चलते उन्होंने बीच में ही इसे छोड़ दिया। शाहरुख ने इसके साथ ही एनएसडी से भी पढ़ाई की है। बिजनेस की बारे में अच्छी जानकारी रखने के चलते वह कई जगह इन्वेस्टमेंट करते हैं।
3 of 9
Anushka Sharma
- फोटो : instagram
अपनी पहली फिल्म में शाहरुख जैसे सुपर स्टार एक्टर की पत्नी का रोल करने वाली अनुष्का शर्मा ने आर्ट्स में माउंट कारमल कॉलेज (बेंगलुरु) से ग्रेजुएशन किया है जबकि मास्टर्स की पढ़ाई उन्होंने इकोनॉमिक्स सब्जेक्ट में की है। अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह स्कूल और कॉलेज में टॉपर हुआ करती थीं। हांलाकि उन्हें ये पता था कि उन्हें आगे मॉडलिंग में करियर बनाना है। बिजनेस के तौर पर अनुष्का शर्मा का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
john abraham
'धूम' और 'मद्रास कैफे' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले जॉन अब्राहम ने हमेशा अपनी पढ़ाई पर फोकस किया। उन्होंने मुंबई के जय हिंद कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने नरसी मोंजी कॉलेज से एमबीए की डिग्री ली। जॉन व्यापार को लेकर अच्छी जानकारी रखते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
अमीषा पटेल
'कहो ना प्यार है' फिल्म में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अमीषा पटेल भी अर्थशास्त्र की छात्रा रही हैं। उन्होंने इसमें गोल्ड मेडल भी जीता है। अमीषा पटेल को फिल्मों में तो खास सफलता नहीं मिली लेकिन पैसे के मामले में वह किसी से पीछे नहीं हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 30 मिलियन डॉलर की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।