फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dark Comedy: दर्शकों को खूब पसंद आईं ये डार्क कॉमेडी फिल्में, लिस्ट में आलिया और आयुष्मान की मूवीज भी शामिल

Tue, 23 Apr 2024 11:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 23 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Dark comedy Movies liked by audience Andhadhun Delhi Belly Darlings Ishqiya
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हर साल सैकड़ों की संख्या में फिल्मों का निर्माण होता है। इनमें  कॉमेडी, एक्शन, रोमांटिक जैसी अलग-अलग शैलियों वाली फिल्में बनाई जाती हैं। डॉर्क कॉमेडी भी एक शैली है, जिस पर बहुत कम ही लोग फिल्में बनाते हैं। आज हम आपको इसी शैली की कुछ फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।


Rohit Roy: बीते दिनों को याद कर भावुक हुए रोहित, बोले- रोनित ने कभी हौसला नहीं हारा और आज वे सफल हैं

These Bollywood Dark comedy Movies liked by audience Andhadhun Delhi Belly Darlings Ishqiya
अंधाधुन - फोटो : यूट्यूब
अंधाधुन

श्रीराम राघवन की अंधाधुन पिछले कुछ वर्षों में बनी सबसे बेहतरीन डार्क कॉमेडी फिल्मों में से एक है। यह फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुकी है। वहीं, इसके मुख्य अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी अदाकारी के लिए क्रिटिक्स का फिल्मफेयर पुरस्कार अपने  नाम कर चुके हैं। फिल्म में राधिका आप्टे और तब्बू भी मुख्य भूमिकाओं में थीं। दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आई थी।

These Bollywood Dark comedy Movies liked by audience Andhadhun Delhi Belly Darlings Ishqiya
देल्ही बेली - फोटो : यूट्यूब
देल्ही बेली

अभिनय देव के निर्देशन में बनी देल्ही  बेली भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म में इमरान खान, कुणाल रॉय कपूर और वीर दास मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म की कहानी और कलाकारों की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म सफल रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Dark comedy Movies liked by audience Andhadhun Delhi Belly Darlings Ishqiya
डार्लिंग्स - फोटो : यूट्यूब
डार्लिंग्स

आलिया भट्ट, विजय वर्मा और शेफाली शाह अभिनीत डार्लिंग्स भी शानदार डार्क कॉमेडी फिल्मों में से एक है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में तीनों कालाकारों ने दमदार भूमिकाएं निभाई थीं। शराबी पति के रोल में विजय को खूब पसंद किया गया था। 

विज्ञापन
These Bollywood Dark comedy Movies liked by audience Andhadhun Delhi Belly Darlings Ishqiya
इश्किया - फोटो : यूट्यूब
इश्किया

अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म इश्किया में नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी और विद्या बालन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म की कहानी के साथ इसके गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सेमी हिट साबित हुई थी।
Jimmy Shergill: 'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' में किन चुनौतियों से जूझे जिमी शेरगिल? अभिनेता ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed