फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid 2022: ईद की वजह से ही इन फिल्मों की कहानी बढ़ सकी आगे, सलमान खान तीन बार आ चुके हैं नजर

Tue, 03 May 2022 11:01 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 03 May 2022 11:01 AM IST
विज्ञापन
These Bollywood films have been shown celebrating the festival of Eid Salman Khan film is also in the list
फिल्मों में ईद का सीन - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का त्योहारों से गहरा नाता है। समय-समय पर फिल्मों में देश में मनाए जाने वाले त्योहारों को बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया गया है। ईद भी इन्हीं त्योहारों में से एक है। रमजान के पावन महीने के बाद देशभर में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। बॉलीवुड में अब तक कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं जिसमें निर्देशकों ने ईद के जश्न को शानदार तरीके से पेश किया है। इन फिल्मों में ईद को एक ऐसी कड़ी की तरह जोड़ा है जो फिल्म की कहानी आगे ले जाती है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें सितारे ईद मनाते नजर आ चुके हैं।

These Bollywood films have been shown celebrating the festival of Eid Salman Khan film is also in the list
तुमको न भूल पाएंगे - फोटो : सोशल मीडिया
तुमको न भूल पाएंगे

सलमान खान के बिना ईद अधूरी सी लगती है। उनकी फिल्मों अक्सर ईद से जुड़ा कोई सीन या गाना जरूर होता है। फिल्म तुमको न भूल पाएंगे में भी ईद पर एक गाना फिल्माया गया था जिसे लोग आज भी सुना करते हैं। फिल्म में सलमान अपने दोस्तों के साथ ईद मनाते नजर आते हैं। इस गाने के खत्म होते ही फिल्म में सलमान खान की जिंदगी में जबरदस्त भूचाल आ जाता है।

These Bollywood films have been shown celebrating the festival of Eid Salman Khan film is also in the list
सांवरिया - फोटो : सोशल मीडिया
सांवरिया

संजय लीला भंसाली की फिल्म से रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में ईद के चांद पर एक गाने को खूबसूरती से फिल्माया गया है। 15 साल के बाद भी 'यूं शबनमी' गाना लोग सुनना पसंद करते हैं। इस फिल्म का संगीत मोंटी शर्मा ने दिया था। फिल्म की कहानी में इस गाने के बाद ही जबरदस्त मोड़ आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood films have been shown celebrating the festival of Eid Salman Khan film is also in the list
तीस मार खां - फोटो : सोशल मीडिया
तीस मार खां

अक्षय कुमार की यह फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय ने एक शातिर चोर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में ईद के जश्न को धूमधाम से मनाते दिखाया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार चोरी की योजना बनाते हैं। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ ईद का त्योहार मनाते हैं। इस फिल्म के 'वल्ला रे वल्ला' गाने में सलमान खान भी नजर आए थे। ईद पर बना यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ था। इस गाने के बाद ही अक्षय अपने काम को अंजाम देने के लिए निकल पड़ते हैं।

विज्ञापन
These Bollywood films have been shown celebrating the festival of Eid Salman Khan film is also in the list
अग्निपथ - फोटो : सोशल मीडिया
अग्निपथ

ऋतिक रोशन की फिल्म अग्निपथ उनके करियर की बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में ऋतिक रोशन की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी, लेकिन उनसे ज्यादा चर्चा फिल्म में निगेटिव रोल निभाने वाले ऋषि कपूर बटोर ले गए थे। फिल्म में उनके निभाए राउफ लाला के किरदार ने लोगों को काफी प्रभावित किया था। इस फिल्म में भी ईद को विशेष महत्व दिया गया है। निर्देशक करण मल्होत्रा ने फिल्म में 'शाह का रुतबा' गाने से जबरदस्त ईद जैसा माहौल बनाया था। इस गाने के साथ ही फिल्म की कहानी को भी आगे बढ़ते दिखाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed