फिल्में बनाना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए बड़ी संख्या में लोग दिन रात मेहनत करते हैं, जिसके बाद ही कोई फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार होती है।लऐसी भी बहुत सी फिल्में हैं, जिन्हें बहुत कम समय में शूट कर लिया गया था। सारा अली खान की गैसलाइट को भी महज 36 दिनों में पूरा कर किया गया है। हालांकि, यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत कम दिन में बनकर तैयार हो गईं और बॉक्स ऑफिस पर उन्होंने मोटी कमाई की।
Bollywood Movies: बेहद कम समय में इन फिल्मों को किया गया शूट, अक्षय से लेकर कंगना तक की मूवीज लिस्ट में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काबिल साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी के साथ ऋतिक रोशन और यामी गौतम की भी अदाकारी लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म को 77 दिनों में पूरा कर लिया गया था। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला था। जानकारी के मुताबिक टिकट खिड़की पर इसने 103.84 करोड़ का कलेक्शन किया था।
आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और कृति सेनन स्टारर बरेली की बर्फी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म में तीनों कलाकारों की एक्टिंग को काफी पसंद भी किया गया था। फिल्म को दो महीने में कंप्लीट कर लिया गया था। साल 2017 में रिलीज हुई यह फिल्म टिकट खिड़की पर 34.55 करोड़ रुपये बटोरने में सफल रही थी।
TMKOC: ...तो दिलीप जोशी नहीं होते तारक मेहता के जेठालाल? इस मशहूर कॉमेडियन ने खोला सबसे बड़ा राज
जॉली एलएलबी 2 अक्षय कुमार के करियर में सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में खिलाड़ी कुमार वकील की भूमिका में नजर आए थे। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 30 दिनों में शूट कर ली गई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 117 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Star Kids Debut: इन पांच फेमस 'स्टार-किड' पर मेकर्स ने लगाया बड़ा दांव, 2023 में करने जा रहीं एक्टिंग डेब्यू
कंगना रणौत और आर माधवन स्टारर तनु वेड्स मनु ने साल 2015 में सिनेमाघरो में दस्तक दी थी। यह फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई करने में सफल रही थी। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150.80 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसे निर्देशक आनंद एल राय ने महज 30 दिनों में शूट कर लिया था।
Mrs Chatterjee Vs Norway Collection: 'मिसेज चटर्जी' की कमाई में गिरावट जारी, मंगलवार को किया इतना बिजनेस