{"_id":"642064ea7ffac2804f069ecc","slug":"these-bollywood-stars-could-not-hide-their-emotions-in-from-of-camera-from-amitabh-bachchan-to-salman-khan-2023-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Emotional Celebs: जब कैमरे के आगे अपने जज्बात पर काबू नहीं कर पाए ये सितारे, फफक-फफककर निकले आंसू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Emotional Celebs: जब कैमरे के आगे अपने जज्बात पर काबू नहीं कर पाए ये सितारे, फफक-फफककर निकले आंसू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:08 AM IST
सार
बॉलीवुड सितारे अक्सर मुस्कुराते नजर आते हैं। हालांकि, कई लम्हे ऐसे भी आए हैं जब ये सितारे अपने जज्बात पर काबू नहीं कर पाए और कैमरे के आगे ही रो पड़े।
विज्ञापन
1 of 6
कैमरे के आगे भावुक हुए ये सितारे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे अपना एक 'औरा' कायम किए हुए हैं। ये सेलेब्स जब भी लोगों के सामने आते हैं, चेहरे पर मुस्कान लिए फैंस का दिल जीत लिया करते हैं। 'हीरो' शब्द सुनते ही एक मजबूत इमेज लोगों की आंखों के सामने बन जाती है। यूं तो सितारे मुश्किल में रहने के बाद भी पब्लिक अपीयरेंस में मुस्कुराते नजर आते हैं, लेकिन इनके जीवन में भी कुछ ऐसे लम्हे आए हैं, जब ये अपने जज्बात को काबू नहीं कर पाए और कैमरे के सामने ही रो पड़े। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन सितारों की लिस्ट में सलमान खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक के नाम शामिल हैं।
2 of 6
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान अपने स्वैग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर का मजबूत व्यक्तित्व उनके फैंस को काफी पसंद आता है। हालांकि, दबंग खान भी कई लम्हों पर भावुक होते नजर आए हैं। एक्टर अपनी बहन अर्पिता के मां बनने पर कैमरे के सामने अपनी खुशी के आंसू नहीं रोक पाए थे। इसके साथ ही उन्हें रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' में जैस्मिन भसीन के एविक्शन पर भावुक होकर आंसू पोंछते देखा गया था।
3 of 6
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री में सख्त विलेन की भूमिका निभाने वाले संजय दत्त को भी कई दफा भावुक होते देखा गया है। गौरतलब हो कि कुछ साल पहले संजू बाबा पर घर में गैरकानूनी तौर पर हथियार छिपाने का आरोप लगा था। इसी केस में जब उनको जेल ले जाया तो वह मीडिया के सामने फफक-फफककर रो पड़े। 'भूमि' मूवी के ट्रेलर लॉन्च पर भी बेटी त्रिशाला का ऑडियो क्लिप सुन एक्टर खूब रोए थे।
सोनू सूद ने कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंदों की खूब मदद की। इसी दौरान जब वह डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' के सेट पर पहुंचे और होस्ट भारती सिंह ने कोरोना संक्रमित हुई अपनी मां की कहानी सुनाई तो एक्टर की आंखें भर आईं। सोनू सूद कई दफा भावुक पोस्ट करके भी अपना दर्द बयां करते नजर आए हैं।
आमिर खान अपने शो 'सत्यमेव जयते' पर लोगों को आमंत्रित कर उनकी कहानियों को सुनते थे और इसके माध्यम से लाखों लोगों को प्रेरित भी करते थे। यूं तो इस शो के हर एक एपिसोड में भावुक कर देने वाले किस्से ही सुनने को मिलते थे, लेकिन आमिर खान भी खुद के जज्बातों पर बखूबी नियंत्रण रखे देखे जाते थे। हालांकि, कुछ कहानियां ऐसी भी आईं जब आमिर भी खुद को रोने से नहीं रोक पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।