सब्सक्राइब करें

Monica Chaudhary: मोनिका चौधरी ने कंगना की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- हर किरदार के लिए रहती हैं तैयार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 27 Mar 2023 11:06 AM IST
विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkaar fame Monica Chaudhary reveals Kangana Ranaut once replaced an ill male actor in a play
कंगना और मोनिका - फोटो : social media

लव रंजन की फिल्म  'तू झूठी मैं मक्कार' के बाद अभिनेत्री मोनिका चौधरी ऑडियंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गई है। फिल्म में मोनिका के किरदार को फैंस ने काफी पसंद किया था। मोनिका ने अरविंद गौर के निर्देशन में थियेटर सिखा है। थियेटर सीखने के बाद ही मोनिका ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा है।  अब हाल ही में, मोनिका ने साझा किया कि उनके गुरु अरविंद गौर  हमेशा कंगना के बारे में बात करते हैं और उनके अभिनय की तारीफ करते हैं।

 

Trending Videos
Tu Jhoothi Main Makkaar fame Monica Chaudhary reveals Kangana Ranaut once replaced an ill male actor in a play
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने भी अपने थियेटर की शुरुआत  अरविंद गौर के सानिध्य में की थी। एक्ट्रेस मोनिका ने भी उन्हीं के निर्देशन में काम सिखा है। अब हाल ही में, मोनिका ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनके गुरु अरविंद गौर ने कंगना जैसी अभिनेत्रियों को अभिनय की शिक्षा दी है। यही नहीं, वह आज भी कंगना के टैलेंट की जमकर तारीफ करते हैं।

Gauahar-Zaid: गौहर खान ने रमजान के महीने में पति जैद संग किया रोमांटिक डांस, धर्म याद दिलाने लगे ट्रोल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkaar fame Monica Chaudhary reveals Kangana Ranaut once replaced an ill male actor in a play
कंगना रनौत - फोटो : social media

कंगना ने कहा, ‘कंगना चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही थीं और अभिनय की क्लास वह चोरी छिपे लेती थी। गौर सर हमेशा कहते हैं कि कंगना बहुत ही मेहनती हैं और काफी टैलेंटेड हैं। मोनिका ने एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि एक बार एक नाटक करते वक्त  एक अभिनेता बीमार पड़ गया और उसकी जगह कंगना ने ले ली। किसी भी और कलाकार ने इस किरदार की प्रैक्टिस नहीं की थी और ना ही उनके डायलॉग याद किए थे। ऐसे में कंगना आगे आईं और बेहतरीन तरीके से मूंछे लगाकर इस किरदार को निभाया।’

Bollywood: रील ही नहीं रियल लाइफ में भी डॉक्टर हैं ये स्टार्स, जानें कैसे डॉक्टरी छोड़ फिल्मों में रखा कदम?

Tu Jhoothi Main Makkaar fame Monica Chaudhary reveals Kangana Ranaut once replaced an ill male actor in a play
मोनिका - फोटो : social media

मोनिका ने आगे कहा, ‘कंगना ने हमें यह शिक्षा दी कि हर अभिनेता को अवसर हासिल करने आना चाहिए, जब भी मौका मिले, उसपर चौका मारना आना चाहिए, क्योंकि तकदीर बार-बार मौके नहीं देती है। आज कंगना उस मुकाम पर पहुंच गई हैं, जहां उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। जाहिर है कि उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों में खुद को काफी तराशा होगा।’ 

Bold Films: बोल्डनेस की हद पार होने पर सेंसर बोर्ड ने बैन की थीं ये फिल्में, जानें कैसे हो सकते हैं इनके दीदार

विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkaar fame Monica Chaudhary reveals Kangana Ranaut once replaced an ill male actor in a play
मोनिका - फोटो : social media

आपको बता दें कि मोनिका  'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री की फिल्म ‘इमरजेंसी’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed