सब्सक्राइब करें

Bollywood: रील ही नहीं रियल लाइफ में भी डॉक्टर हैं ये स्टार्स, जानें कैसे डॉक्टरी छोड़ फिल्मों में रखा कदम?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 27 Mar 2023 09:51 AM IST
विज्ञापन
These Bollywood Stars Are Doctors In Real Life From Aditi Govitrikar To Mohan Agashe
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : social media

अभिनय एक ऐसी कला है जो आपको हर किरदार में ढालने देती है। आपका प्रोफेशन चाहे कुछ भी हो कलाकार होने के नाते आप मिनटों में अपने प्रोफेशन को बदल सकते हैं। पुलिस ऑफिसर से लेकर डॉक्टर तक की भूमिका निभा कर आप उस प्रोफेशन को कभी भी जी  सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेता और अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रील ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी डॉक्टर है और अभिनय के साथ साथ इन्होंने समाज भी कल्याण में भी अहम भूमिका निभाई है। 


 
Trending Videos
These Bollywood Stars Are Doctors In Real Life From Aditi Govitrikar To Mohan Agashe
मोहन आगाशे - फोटो : सोशल मीडिया

 मोहन आगाशे
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मोहन आगोश आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। मोहन को ‘त्रिमूर्ति’, ‘जॉली एलएलबी’ और ‘रंग दे बसंती’ जैसी फिल्मों में उनके किरदारों के लिए जाना जाता है। आपको बता दें कि मोहन एक प्रोफेशनल मनोचिकित्सक हैं। उन्होंने भारत और न्यूयॉर्क में प्रैक्टिस की है। मोहन अपनी तरफ से साइकोलॉजिकल प्रॉब्लम्स पर जागरूकता फैलाने की पूरी कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Stars Are Doctors In Real Life From Aditi Govitrikar To Mohan Agashe
अदिति गोवित्रिकर - फोटो : सोशल मीडिया

 अदिति गोवित्रिकर
बॉलीवुड अभिनेत्री और खूबसूरत मॉडल अदिति गोवित्रिकर मिसेज इंडिया का भी खिताब जीत चुकी हैं। अदिति ने किंग खान के साथ फिल्म पहेली में काम किया है। इसके अलावा वह अक्षय कुमार की फिल्म ‘दे दना दन’ में भी नजर आ चुकी हैं। आपको बता दें की अदिति ने फिल्मों में आने से पहले डॉक्टरी की प्रैक्टिस की है। आज भी वह अपने नाम के आगे डॉक्टर जरूर लगाती हैं।

These Bollywood Stars Are Doctors In Real Life From Aditi Govitrikar To Mohan Agashe
पलाश सेन - फोटो : सोशल मीडिया

पलाश सेन
फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक और अभिनेता पलाश सेन की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। पलाश का अपना म्यूजिक बैंड है। पलाश ने बॉलीवुड के अलावा बंगाली फिल्मों में भी अपने अभिनय का जादू बिखेरा है। आपको बता दें की फिल्मों में आने से पहले पलाश एक डॉक्टर थे और जन कल्याण में अपना योगदान देते थे। हालांकि, फिल्मों में आने के बाद उन्होंने म्यूजिक को ज्यादा तवज्जो दी ।

विज्ञापन
These Bollywood Stars Are Doctors In Real Life From Aditi Govitrikar To Mohan Agashe
विनीत कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विनीत कुमार
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेता विनीत कुमार अपने अभियान के लिए जाने जाते हैं। विनीत को फिल्म ‘सांड की आंख’ और ‘मुक्काबाज’ में देखा गया है। आपको बता दें कि विनीत ने कंबाइंड मेडिकल प्री-टेस्ट में सफलता हासिल की और उसके बाद मेडिकल कॉलेज में टॉप भी रहे। विनीत के पास आयुर्वेद में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन की डिग्री है। यही नहीं, विनीत के पास प्रैक्टिस का भी लाइसेंस है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed