मौसम का मिजाज बदल गया है। घूमने के लिहाज से यह मौसम बड़ा सुहाना लगता है। हालांकि, घूमने की जब बात आती है तो अक्सर मन इस उलझन में रहता है कि कहां जाएं? कई बार लोग छुट्टियां मनाने के लिए दूसरों के हॉलीडे डेस्टिनेशन पर भी निकल पड़ते हैं। वहीं, कुछ लोग अपने फेवरेट सितारों से इसकी प्रेरणा लेते हैं। बॉलीवुड के ऐसे तमाम सितारे हैं, जो घूमने-फिरने के शौकीन हैं। यूं तो देश-दुनिया की अलग-अलग जगह इन्हें पसंद हैं, लेकिन कुछ जगह इनकी फेवरेट हॉलीडे डेस्टिनेशन हैं और जरा सी फुरसत होते ही ये बैग पैक कर लेते हैं। आइए जानते हैं...
Bollywood Stars: फुरसत पाते ही घूमने निकल पड़ते हैं ये सितारे, किसी को पसंद गोवा तो किसी को मालदीव लगता प्यारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिणीति चोपड़ा: मालदीव
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को घूमने का बेहद शौक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मालदीव परी की फेवरेट डेस्टिनेशन है। एक मीडिया बातचीत में वह खुद यह कह चुकी हैं। परिणीति ने यह भी कहा था कि वह हर तीन महीने में फुरसत निकालकर किसी द्वीप पर जाती हैं और डाइविंग का लुत्फ उठाती हैं।
शाहरुख खान: दुबई
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन में दुबई का नाम शुमार है। दुबई में शाहरुख खान का एक आलीशान घर भी है। वह अक्सर दुबई में छुट्टियां मनाने निकल पड़ते हैं।
रणवीर सिंह: स्विट्जरलैंड
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर रणवीर सिंह को स्विट्जरलैंड में घूमना-फिरना बेहद पसंद है। यह उनका पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन है। रणवीर खुद यह बात कह चुके हैं कि स्विट्जरलैंड उनका पसंदीदा देश है। एक बार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा था, 'यहां आप कितनी बार भी आएं, कुछ नया ही फील करेंगे।'
शाहरुख खान का जन्मदिन : मन्नत के बाहर उमड़ा फैंस का हुजूम, अभिनेता का दीदार होते ही मना दिवाली जैसा जश्न
आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। इन दिनों वह अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। आलिया घूमने-फिरने की खूब शौकीन हैं। उनकी फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन की बात करें तो न्यूयॉर्क पहले नंबर पर आता है।