सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: बॉलीवुड के इन देवर-भाभी के बीच है गजब की बॉन्डिंग, एक-दूजे का करते हैं बेहद सम्मान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 07 Jul 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
These Brother in Law and Sister in Law Shares Very Sweet Moments From Katrina Kaif to Rani Mukherjee
बॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड की दुनिया बहुत चमक-दमक वाली है। यहां सितारों की आलीशान जिंदगी, फैशन और स्टाइल पर दुनिया की नजर रहती है। शान की जिंदगी जीने वाले ये सितारे अपने परिवार को भी खूब तवज्जो देते हैं और हर रिश्ते की कीमत समझते हैं। इन्हीं में एक बेहद प्यारा रिश्ता है देवर-भाभी का। आइए आज आपको बॉलीवुड की उन देवर-भाभी की जोड़ियों से रूबरू कराते हैं, जो एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं और इनके बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है।

Trending Videos
These Brother in Law and Sister in Law Shares Very Sweet Moments From Katrina Kaif to Rani Mukherjee
कटरीना कैफ, सनी कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना-सनी कौशल
कटरीना कैफ और विक्की कौशल वर्ष 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। कटरीना कैफ विदेशी मूल से हैं, लेकिन विक्की के भारतीय परिवार में वह काफी अच्छे से घुल-मिल चुकी हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल के भाई सनी कौशल के बीच भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। अक्सर फैमिली हॉलीडे पर सनी कौशल उनके साथ नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Brother in Law and Sister in Law Shares Very Sweet Moments From Katrina Kaif to Rani Mukherjee
ईशान खट्टर, मीरा राजपूत, शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मीरा राजपूत-ईशान खट्टर
बॉलीवुड में देवर-भाभी की सुपरहिट जोड़ी में मीरा राजपूत और ईशान खट्टर का नाम भी आता है। शाहिद कपूर और उनके छोटे भाई ईशान खट्टर के बीच काफी प्यार है। अक्सर दोनों साथ-साथ बाइक राइडिंग और सैर-सपाटे पर निकलते हैं। इसके अलावा ईशान की अपनी भाभी मीरा से भी काफी अच्छी दोस्ती है। सोशल मीडिया पर भी दोनों तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं।
Coke Studio Bharat: कोक स्टूडियो की देश में आठ साल बाद वापसी, सुरों की इस तिकड़ी को मिला पहला मौका

These Brother in Law and Sister in Law Shares Very Sweet Moments From Katrina Kaif to Rani Mukherjee
आदित्य रॉय कपूर-विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

विद्या बालन- आदित्य रॉय कपूर
विद्या बालन और उनके देवर आदित्य रॉय कपूर के बीच भी अच्छी बॉन्डिंग है। कई मौकों पर सिद्धार्थ रॉय कपूर के छोटे भाई आदित्य और विद्या बालन साथ देखे जाते हैं। दोनों सितारे एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं।
Akansha Puri: 'गलत था तो प्रोमो बनाकर क्यों चलाया', सलमान खान की फटकार का आकांक्षा पुरी ने दिया करारा जवाब

विज्ञापन
These Brother in Law and Sister in Law Shares Very Sweet Moments From Katrina Kaif to Rani Mukherjee
रानी मुखर्जी-उदय चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

रानी मुखर्जी-उदय चोपड़ा
फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपने फिल्मी करियर में हिट साबित हुई हैं। इसके अलावा उनकी फैमिली लाइफ भी काफी शानदार है। आदित्य चोपड़ा संग शादी करके रानी मुखर्जी सुखद वैवाहिक जीवन गुजार रही हैं। आदित्य के छोटे भाई उदय चोपड़ा यानि अपने देवर से रानी की काफी अच्छी बॉन्डिंग है। बता दें कि उदय और रानी को एक साथ फिल्म मुझसे दोस्ती करोगी में भी देखा गया है।
Nirahua Song: सावन में फिर ट्रेंड हुआ निरहुआ का गीत ‘कांवर के पावर’, जानिए इनके टॉप 10 गानों के बारे में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed