मनोरंजन जगत के सितारे आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं, जिसकी वजह से वे हेडलाइंस का हिस्सा बन जाते हैं। बीते दिन फैशन जगत के सबसे बड़े शो 'मेट गाला 2023' पर हर किसी की निगाहें टिकी रहीं। इस दौरान किस स्टार ने क्या आउटफिट पहना, कौन सी हील कैरी की और एक्सेसरीज में क्या जोड़ा, यह सबकुछ लाइमलाइट में छाया रहा। इसी बीच ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने 204 करोड़ रुपये की जूलरी पहन चर्चाएं बटोरीं। वहीं, इवेंट के बाद इसे नीलाम करने की भी खबर सामने आई। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड स्टार से जुड़े किसी चीज की नीलामी हुई है, इससे पहले भी ऐसा हो चुका है। तो आइए जान लेते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से सेलिब्रिटीज शामिल हैं।
Auctioned: प्रियंका चोपड़ा की जूलरी से पहले इन सितारों की चीजें हुईं नीलाम, लिस्ट में टॉवेल तक शामिल
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की 'मेट गाला 2023' में पहनी गई जूलरी नीलाम हुई है। एक्ट्रेस से पहले कई सितारों की चीजों की बोली लग चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले लेटेस्ट नीलामी पर गौर फरमाते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने 'मेट गाला 2023' इवेंट में 11.6 कैरेट डायमंड का नेकलेस पहना था, जिसकी खूबसूरती पर हर किसी की निगाहें टिकी रह गईं। इस नेकलेस की कीमत भारतीय करेंसी में करीब 204 करोड़ रुपये है। वहीं, इसकी नीलामी की खबर ने फैंस का बज और ज्यादा हाई कर दिया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका की कोई चीज नीलाम हुई है। इससे पहले एक्ट्रेस ने अपनी गुलाबी रंग की हील को 2.5 लाख रुपये में बेचा था। इससे कमाए गए पैसों को प्रियंका ने यूनिसेफ की लड़कियों की देखभाल के लिए दान दिया था।
बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'बेबो' करीना कपूर भी अपनी चीज को नीलाम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म 'हीरोइन' के गाने 'हलकट जवानी' में पहनी गई दो साड़ियों जो गुलाबी और काले रंग की थी कि बोली लगाई। दोनों साड़ियों को बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया, जिसकी नीलामी से अच्छे खासे पैसे मिले। हालांकि, यह रकम कितनी थी इसका खुलासा नहीं किया गया। वहीं, करीना ने नीलामी से मिले पैसों को अपने चैरिटेबल एसोसिएशन में लगा दिया।
Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने साझा किया तारक मेहता शो का मजेदार वीडियो, शादीशुदा लोगों को दी यह सलाह
Sandra Thomas: मलयालम इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर निर्माता का बड़ा बयान, बोलीं- इस पर लगाम लगाने की जरूरत
माधुरी दीक्षित ने फिल्म 'बेटा' के गाने 'धक-धक' पर ऐसा डांस किया कि पूरा देश उनका दीवाना हो गया है। इस गाने में 'धक-धक गर्ल' ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी जिसे चैरिटी के लिए नीलाम किया गया। माधुरी की साड़ी 80 हजार रुपये में बिकी। वहीं, माधुरी की फिल्म 'देवदास' से उनके गाने ‘मार डाला’ में पहनी गई ग्रीन ड्रेस भी 3 करोड़ रुपये में नीलाम हुई थी।
Adipurush Tralier: 'आदिपुरुष' का ट्रेलर हुआ रिलीज, प्रभास का राम अवतार छाया, जानकी बनी कृति का दिखा सौम्य रूप