सब्सक्राइब करें

TV Celebs: टीवी की दुनिया के मंझे हुए खिलाड़ी हैं ये सितारे, शो छोड़ने के बाद भी नहीं किया गया रिप्लेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 24 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
These Characters never Replaced by other cast Disha Vakani Hina Khan Shivangi Joshi Vivian Dsena
टीवी कलाकार - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के बाद सबसे ज्यादा चर्चित इंडस्ट्री टीवी की होती है। टेलीविजन जगत में आए दिन नए नए सीरियल और शो देखने को मिलते हैं। कुछ शो सुपर हिट हो जाते हैं और कुछ पर टीआरपी(TRP) ना मिलने की वजह से उनके प्रोडक्शन पर ताला लग जाता है। आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में जिनको शो में कभी रिप्लेस नहीं किया गया है या तो मेकर्स को इनकी भूमिका को खत्म कर दिया या फिर शो ही बंद हो गया।

Trending Videos
These Characters never Replaced by other cast Disha Vakani Hina Khan Shivangi Joshi Vivian Dsena
दिशा वकानी - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा वकानी
दर्शकों के बीच लोकप्रिय शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री दिशा वकानी ने तीन साल पहले सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मैटरनिटी लीव लिया था, लेकिन उसके बाद वह फिर नहीं लौटीं। दयाबेन को दर्शकों का खूब प्यार मिला। आए दिन अभिनेत्री के वापस की खबरें आती रहती हैं, लेकिन मेकर्स ने कभी भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अभी तक मेकर्स  ने दया बेन के किरदार में किसी का चुनाव नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
These Characters never Replaced by other cast Disha Vakani Hina Khan Shivangi Joshi Vivian Dsena
हिना खान - फोटो : social media
हिना खान
अभिनेत्री हिना खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हिना ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। ये रिश्ता क्या कहलाता है शो छोटे पर्दे पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो है। हिना खान ने अक्षरा के रूप में इस डेली सोप से अपने करियर की शुरुआत की थी।  हिना का कहना था कि वह अपनी बहू की छवि तोड़ना चाहती थीं। हिना के जाने के बाद निर्माताओं ने शो को अगली पीढ़ी पर केंद्रित कर दिया।
These Characters never Replaced by other cast Disha Vakani Hina Khan Shivangi Joshi Vivian Dsena
विवियन डीसेना - फोटो : सोशल मीडिया
विवियन डीसेना
विवियन डीसेना टीवी के चार्मिंग कलाकारों में से एक हैं। सीरियल शक्ति- अस्तित्व के एहसास की में विवियन डीसेना ने हरमन सिंह की भूमिका निभाई थी, जो एक ट्रांसजेंडर के प्यार में दीवाना हो जाता है। विवियन को लोगों ने काफी पसंद किया लेकिन उन्होंने शो छोड़ दिया क्योंकि वे टीवी पर एक पिता का किरदार नहीं निभाना चाहते थे।
विज्ञापन
These Characters never Replaced by other cast Disha Vakani Hina Khan Shivangi Joshi Vivian Dsena
मेघना मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
मेघना मलिक
मेघना मलिक टीवी की मंझे कलाकारों में से एक हैं। मेघना ने अपने करियर में कई टीवी शोज में काम किया है, लेकिन अभिनेत्री को लोकप्रियता न आना इस देश मेरी लाडो से मिली थी। इस शो में मेघना मलिक ने एक दबंग अम्मा जी की भूमिका निभाई, जो एक गांव पर राज करती हैं। उन्होंने टीम पर गैरजिम्मेदाराना व्यवहार का हवाला देते हुए शो छोड़ दिया। अभिनेत्री के जाने के बाद कोई भी कलाकार उनके चरित्र के साथ न्याय नहीं कर पाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed