फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उम्र में पति से बड़ी हैं ये आठ अभिनेत्रियां, इस जोड़े में तो है 10 साल का फासला

Mon, 30 Nov 2020 10:35 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 30 Nov 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
These eight bollywood actresses are older than their husbands aishwarya rai soha ali khan farah khan
प्रीति जिंटा और सोहा अली खान - फोटो : फाइल फोटो

कहते हैं कि सच्चा प्यार करने वाले न तो उम्र देखते हैं और न ही रंग-रूप। धर्म की दीवार हो या उम्र का फासला, प्यार इन सबसे बहुत ऊपर है। खासकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का प्यार कभी किसी बंधन में नहीं बंधता। आज हम आपको ऐसी ही आठ अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने अपने से उम्र में छोटे जीवनसाथी को चुना। 

These eight bollywood actresses are older than their husbands aishwarya rai soha ali khan farah khan
फराह खान और शिरीष कुंद्र - फोटो : फाइल फोटो

इस लिस्ट में पहला नाम है मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान का। 39 साल की उम्र में फराह ने फिल्म एडीटर शिरीष कुंद्र से शादी रचा ली थी। शादी से पहले दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था। उम्र में फराह, शिरीष से आठ साल बड़ी हैं। 

These eight bollywood actresses are older than their husbands aishwarya rai soha ali khan farah khan
प्रीति जिंटा, जीन गुडइनफ - फोटो : instagram/realpz

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने साल 1998 में फिल्म 'दिल से' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। जल्द ही प्रीति ने फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बना ली। साल 2016 में प्रीति ने अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी कर ली। जीन उम्र में प्रीति से दो साल छोटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These eight bollywood actresses are older than their husbands aishwarya rai soha ali khan farah khan
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु हमेशा अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने साल 2001 में फिल्म अजनबी से बॉलीवुड में कदम रखा था। बिपाशा ने 30 अप्रैल 2016 को अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। आपको बता दें कि करण उम्र में बिपाशा से करीब तीन साल छोटे हैं।

विज्ञापन
These eight bollywood actresses are older than their husbands aishwarya rai soha ali khan farah khan
सोहा अली खान, कुणाल खेमू, इनाया - फोटो : instagram/sakpataudi

अभिनेता सैफ अली खान की बहन और शर्मिला टैगोर की बेटी सोहा अली खान फिल्मों में अपना नाम नहीं कमा सकीं।  साल 2015 में उन्होंने अभिनेता कुणाल खेमू से शादी कर ली थी। शादी से पहले दोनों ने कई दिनों तक एक दूसरे को डेट भी किया था। कुणाल खेमू उम्र में सोहा से करीब पांच साल छोटे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed