भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में गिनी चुनी ऐसी फिल्में होती है जिनका इंतजार फैंस को लंबे समय से होता है। इनमें से कुछ तो ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर कई कीर्तिमान अपने नाम कर लेती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पहले दिन ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया था। इस लिस्ट में सुपरस्टार प्रभास की तीन फिल्में शामिल हैं।
Biggest Opener: इन फिल्मों ने पहले दिन ही दिन की 100 करोड़ से अधिक की कमाई, लिस्ट में प्रभास की तीन मूवीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभास स्टारर आदिपुरुष का लोगों को कई साल से इंतजार था। बड़े बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म को रिलीज के बाद से दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। फिल्म के घटिया वीएफएक्स से लेकर इसके संवाद तक पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके बावजूद यह फिल्म टिकट खिड़की पर शानदार शुरुआत करने में सफल रही। आदिपुरुष ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 140 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Navya Singh Interview: बातें नहीं ट्रांस को बनाएं लीड हीरोइन, तब आएगा असली बदलाव, प्राइड मंथ सिर्फ एक छलावा है
इस लिस्ट में प्रभास की साहो भी शामिल है। साहो भले ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी, लेकिन फिल्म ने टिकट खिड़की पर जबर्दस्त ओपनिंग ली थी। इस फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 130 करोड़ (ग्रॉस) रुपये की कमाई कर ली थी। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखी थीं।
बाहुबली 2 भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। रिलीज के बाद इस फिल्म ने कमाई के कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। इस फिल्म ने पहले दिन सभी भाषाओं को मिलाकर केवल भारत में ही 121 करोड़ रुपये बटोर डाले थे। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में 217 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की थी।
फिल्म पठान से शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। टिकट खिड़की पर फिल्म ने पहले ही दिन धमाल मचा दिया था। फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। इस फिल्म के सुपरहिट हो जाने के बाद से फैंस को किंग खान की फिल्म जवान का बेसब्री से इंतजार है।
Adipurush: 'यह कोई वास्तविक कमाई नहीं है...', अब मुकेश खन्ना ने आदिपुरुष की कमाई के आंकड़ों पर उठाया सवाल