फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movies: एक साथ दो भाषाओं में हुई इन फिल्मों की शूटिंग, लिस्ट में कई बड़े सितारों की मूवीज शामिल

Mon, 18 Mar 2024 12:46 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 18 Mar 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
These Film shot simultaneously in different languages Merry Christmas Baahubali Yuva Ravan
दो भाषाओं में शूट होने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला

भारत में सिनेप्रेमियों की तादाद काफी ज्यादा है। देश में साउथ से लेकर नॉर्थ तक में बने सिनेमा को बड़े ही प्यार से दर्शकों द्वारा देखा जाता है। दूसरी भाषाओं की फिल्मों का डब वर्जन ज्यादातर लोगों को देखने को मिलता है। हालांकि, अब तक कई ऐसी फिल्मों का भी निर्माण किया जा चुका है, जो एक ही समय पर अलग-अलग भाषाओं में शूट की गई हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...


Randeep Hooda Interview: राहुल गांधी शायद अपनी दादी से ज्यादा जानते हैं, रणदीप ने याद दिलाई इंदिरा की कही बात

These Film shot simultaneously in different languages Merry Christmas Baahubali Yuva Ravan
मेरी क्रिसमस रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मेरी क्रिसमस

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मेरी क्रिसमस को दो अलग-अलग भाषाओं में शूट किया गया था। निर्देशन श्रीराम राघव ने इस फिल्म को तमिल और हिंदी में अलग-अलग फिल्माया था। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में थे। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स  पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
Karthikeya 3: निखिल सिद्धार्थ ने किया 'कार्तिकेय 3' का एलान, दर्शकों को मिलेगा रोमांच का फुल डोज

These Film shot simultaneously in different languages Merry Christmas Baahubali Yuva Ravan
बाहुबली - फोटो : सोशल मीडिया
बाहुबली

फिल्म बाहुबली भारत की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से प्रभास पैन इंडिया स्टार बनकर उभरे थे। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म तेलुगु और तमिल भाषा में शूट की गई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जमकर कमाई भी की थी।
Dhanush: धनुष के फैंस के लिए आई अच्छी खबर, इस निर्देशक के साथ फिल्म बनाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म 

विज्ञापन
विज्ञापन
These Film shot simultaneously in different languages Merry Christmas Baahubali Yuva Ravan
रावण - फोटो : सोशल मीडिया
रावण

इस लिस्ट में रावण का नाम भी शामिल है। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, विक्रम और ऐश्वर्या राय नजर आए थे। फिल्म में गोविंदा भी अहम किरदार में थे। इस फिल्म को हिंदी और तमिल में शूट किया गया था। फिल्म का तमिल नाम रावणन रखा गया था। 
Priyanka Chopra: डिज्नी की 'टाइगर' को प्रियंका देंगी अपनी आवाज, बोलीं- 'हर मां इससे खुद को महसूस करेगी जुड़ा'

विज्ञापन
These Film shot simultaneously in different languages Merry Christmas Baahubali Yuva Ravan
युवा - फोटो : सोशल मीडिया
युवा

मणिरत्नम की युवा को एक साथ दो भाषाओं में बनाया जा चुका है। इसके हिंदी वर्जन में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, विवेक ओबेरॉय और रानी मुखर्जी जैसे सितारे नजर आए थे। वहीं इसके तमिल संस्करण में सूर्या,  माधवन और सिद्धार्थ नजर आए थे। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
Randeep Hooda: वीर सावरकर के पोते ने की रणदीप की जमकर तारीफ, बोले- उन्होंने इस फिल्म के लिए की कड़ी मेहनत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed