देश में एक दौर ऐसा भी था जब लोगों को रोमांस और ड्रामा से भरपूर फिल्में अच्छी लगती थीं, लेकिन वक्त के साथ अब लोगों की पसंद काफी ज्यादा बदल चुकी है। मौजूदा समय में दर्शक एक्शन से भरपूर मसाला फिल्में खूब देखते हैं, जिसकी वजह से कई पुलिस के पात्र काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुके हैं। आइए जानते हैं हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय पुलिस अफसरों के बारे में...
Famous Cops: पुलिस की वर्दी में इन सितारों ने खूब मचाया धमाल, लिस्ट में सलमान से लेकर अजय तक के नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन के करियर की पहली सुपरहिट फिल्म जंजीर थी। साल 1973 में रिलीज हुई इस फिल्म में अभिनेता ने पुलिस अफसर विजय खन्ना की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। फिल्म की सफलता के बाद उन्हें बॉलीवुड का एंग्री यंग मैन कहा जाने लगा था।
फिल्म दीवार अमिताभ बच्चन के करियर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस सुपरहिट फिल्म में बिग बी के अलावा शशि कपूर भी नजर आए थे। फिल्म में वह पुलिस अफसर की भूमिका में दिखे थे। फिल्म में शशि कपूर का डायलॉग 'मेरे पास मां है'। काफी ज्यादा हिट हुआ था।
अभिनेता दिलीप कुमार हिंदी फिल्म को सबसे शानदार अभिनेताओं में से एक थे। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। साल 1982 में आई फिल्म शक्ति में उन्होंने पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी। डीसीपी अश्विनी कुमार के रोल में दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
इस सूची में मनोज बाजपेयी का नाम भी शामिल है। अपनी अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करने वाले मनोज ने फिल्म शूल में पुलिस अफसर का रोल निभाया था। समर प्रताप सिंह के किरदार में उन्हें लोगों ने खूब पसंद किया था।